रात 2 बजे आग से दुकान जलकर राख VIDEO:200 मीटर दूरी पर अग्निश्मन केंद्र, फिर भी पूरा सामान जल गया

रात 2 बजे आग से दुकान जलकर राख VIDEO:200 मीटर दूरी पर अग्निश्मन केंद्र, फिर भी पूरा सामान जल गया

अलवर शहर के भवानी तोप सर्किल स्थित सब्जी की दुकान में रविवार रात 2 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे दुकान का पूरा सामान जल गया। जिसमें दो फ्रिज, ज्यूस की तीन मशीनें सहित पूरा सामान जल गया। जबकि 200 मीटर दूरी पर अग्निश्मन केंद्र का मुख्य ऑफिस है। वहां हर समय 3 से 4 दमकल खड़ी रहती है। फिर भी आग को समय पर नहीं बुझाया जा सका।
दुकानदार मोहनलाल सैनी ने बताया कि रविवार रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर गए थे। सोमवार सुबह 5 बजे पडौसी दुर्गेश ने फोन कर बताया कि दुकान में आग से पूरा समान जल गया। बाद में पता चला कि आग रात 2 बजे के आसपास लगी थी। दुकान के अंदर डी-फ्रिज, एसी, ज्यूस की मशीनें सब जल गई। ज्यूस के अलावा फल सब्जी की दुकान थी। उसका फ्रिज सहित अन्य पूरा सामान राख हो गया। कुछ नहीं बचा। पूरी दुकान जलने से मोहनलाल पर आर्थिक बोझ आ गया। परिवार में मायूसी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *