पटना, कारोबारी पर फायरिंग करने वाले शूटरों की हुई पहचान:गोली मारकर लिंक रोड से भागे, मैनपुरा में बाइक छोड़कर ऑटो पकड़ा; पुराने पार्टनर पर शक

पटना, कारोबारी पर फायरिंग करने वाले शूटरों की हुई पहचान:गोली मारकर लिंक रोड से भागे, मैनपुरा में बाइक छोड़कर ऑटो पकड़ा; पुराने पार्टनर पर शक

पटना में कारोबारी दिलीप सिंह पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले में आरोपी और शूटरों की पहचान कर ली गई है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश लिंक रोड के रास्ते भागकर मैनपुरा इलाके पहुंचे, जहां बाइक खड़ी कर ऑटो से फरार हो गए। CCTV से बचने के लिए उन्होंने रॉन्ग साइड रास्तों का इस्तेमाल किया। बीते 1 अप्रैल 2026 की देर रात शिवपुरी स्थित सीपी ठाकुर रोड नंबर-2 के अपार्टमेंट में सीढ़ी चढ़ते समय बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी थी। इलाज के लिए उन्हें रुबान अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अब उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। देखिए CCTV में कैद घटना की तस्वीर… पुराने पार्टनर पर शक गहराया जांच में सामने आया है कि दिलीप सिंह ने वर्ष 2015 में बोरिंग रोड निवासी एक व्यक्ति के साथ ठेकेदारी का काम शुरू किया था। इस दौरान 8 हाइवा खरीदे गए थे, लेकिन 2018 तक किस्त भुगतान को लेकर विवाद गहरा गया। दोनों के बीच करीब 5 करोड़ रुपए का विवाद सामने आया है। पुलिस को आशंका है कि इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। मिसिंग मोबाइल से जुड़ा नया एंगल पुलिस ने दिलीप सिंह और उनके परिजनों से पूछताछ की है। दिलीप सिंह ने बताया कि घटना के बाद उनका एक मोबाइल फोन गायब है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं इसमें कोई अहम सुराग तो नहीं छिपा है। कई जगहों पर छापेमारी, संदिग्ध हिरासत में पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शूटर अभी पटना से बाहर नहीं भाग पाए हैं। पुलिस पटना सिटी, फुलवारी शरीफ और बोरिंग रोड समेत कई ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। पटना में कारोबारी दिलीप सिंह पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले में आरोपी और शूटरों की पहचान कर ली गई है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश लिंक रोड के रास्ते भागकर मैनपुरा इलाके पहुंचे, जहां बाइक खड़ी कर ऑटो से फरार हो गए। CCTV से बचने के लिए उन्होंने रॉन्ग साइड रास्तों का इस्तेमाल किया। बीते 1 अप्रैल 2026 की देर रात शिवपुरी स्थित सीपी ठाकुर रोड नंबर-2 के अपार्टमेंट में सीढ़ी चढ़ते समय बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी थी। इलाज के लिए उन्हें रुबान अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अब उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। देखिए CCTV में कैद घटना की तस्वीर… पुराने पार्टनर पर शक गहराया जांच में सामने आया है कि दिलीप सिंह ने वर्ष 2015 में बोरिंग रोड निवासी एक व्यक्ति के साथ ठेकेदारी का काम शुरू किया था। इस दौरान 8 हाइवा खरीदे गए थे, लेकिन 2018 तक किस्त भुगतान को लेकर विवाद गहरा गया। दोनों के बीच करीब 5 करोड़ रुपए का विवाद सामने आया है। पुलिस को आशंका है कि इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। मिसिंग मोबाइल से जुड़ा नया एंगल पुलिस ने दिलीप सिंह और उनके परिजनों से पूछताछ की है। दिलीप सिंह ने बताया कि घटना के बाद उनका एक मोबाइल फोन गायब है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं इसमें कोई अहम सुराग तो नहीं छिपा है। कई जगहों पर छापेमारी, संदिग्ध हिरासत में पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शूटर अभी पटना से बाहर नहीं भाग पाए हैं। पुलिस पटना सिटी, फुलवारी शरीफ और बोरिंग रोड समेत कई ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *