अररिया में रामनवमी पर आज शोभा यात्रा:संकट मोचन मंदिर से निकलेगी मुख्य यात्रा, गेरुआ वस्त्र पहनकर शामिल होंगे लोग

अररिया शहर में रामनवमी पर्व को लेकर भक्ति और उत्साह का माहौल है। सुबह से ही शहर के प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। आज शोभा यात्रा निकालने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सबसे भव्य शोभा यात्रा मारवाड़ी पट्टी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर से निकाली जा रही है। शहर के अलग-अलग मंदिरों से निकली सभी यात्राएं इसी संकट मोचन हनुमान मंदिर पर एकत्रित होंगी। इसके बाद यह मुख्य यात्रा मारवाड़ी पट्टी से नवरत्न चौक, चांदनी चौक होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। यात्रा पुनः संकट मोचन हनुमान मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी। गेरुआ वस्त्र पहनकर शामिल होंगे लोग शोभा यात्रा में रामायण की विभिन्न झांकियां, भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और बजरंगबली की आकर्षक प्रतिमाएं शामिल हैं। हजारों की संख्या में युवा, युवतियां, महिलाएं और पुरुष भगवा और गेरुआ रंगों के वस्त्र पहनकर इसमें भाग ले रहे हैं। पूरा शहर इन रंगों से रंगा नजर आ रहा है। ढोल-नगाड़ों की थाप, पीपी की धुन और रामायण पाठ की मधुर ध्वनियों के बीच लोग झूमकर नृत्य कर रहे हैं। हर तरफ ‘जय श्री राम’ और ‘जय बजरंगबली’ के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सीसीटीवी निगरानी और ड्रोन का भी उपयोग किया जा रहा है। रामनवमी के इस पावन अवसर पर अररिया के लोगों ने घरों में भी रामधुन लगाई है। मंदिरों में प्रसाद वितरण के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। यह शोभा यात्रा धार्मिक उल्लास के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव और एकता का संदेश भी दे रही है। अररिया शहर में रामनवमी पर्व को लेकर भक्ति और उत्साह का माहौल है। सुबह से ही शहर के प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। आज शोभा यात्रा निकालने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सबसे भव्य शोभा यात्रा मारवाड़ी पट्टी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर से निकाली जा रही है। शहर के अलग-अलग मंदिरों से निकली सभी यात्राएं इसी संकट मोचन हनुमान मंदिर पर एकत्रित होंगी। इसके बाद यह मुख्य यात्रा मारवाड़ी पट्टी से नवरत्न चौक, चांदनी चौक होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। यात्रा पुनः संकट मोचन हनुमान मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी। गेरुआ वस्त्र पहनकर शामिल होंगे लोग शोभा यात्रा में रामायण की विभिन्न झांकियां, भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और बजरंगबली की आकर्षक प्रतिमाएं शामिल हैं। हजारों की संख्या में युवा, युवतियां, महिलाएं और पुरुष भगवा और गेरुआ रंगों के वस्त्र पहनकर इसमें भाग ले रहे हैं। पूरा शहर इन रंगों से रंगा नजर आ रहा है। ढोल-नगाड़ों की थाप, पीपी की धुन और रामायण पाठ की मधुर ध्वनियों के बीच लोग झूमकर नृत्य कर रहे हैं। हर तरफ ‘जय श्री राम’ और ‘जय बजरंगबली’ के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सीसीटीवी निगरानी और ड्रोन का भी उपयोग किया जा रहा है। रामनवमी के इस पावन अवसर पर अररिया के लोगों ने घरों में भी रामधुन लगाई है। मंदिरों में प्रसाद वितरण के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। यह शोभा यात्रा धार्मिक उल्लास के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव और एकता का संदेश भी दे रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *