क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की बॉल पर शिवराज सिंह चौहान ने मारा ऐसा शॉट, पवेलियन से गूंज उठी तालियों की आवाज

क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की बॉल पर शिवराज सिंह चौहान ने मारा ऐसा शॉट, पवेलियन से गूंज उठी तालियों की आवाज

Member Of Parliament Sports Festival : मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में सोमवार को सांसद खेल महोत्सव का समापन हुआ। समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा शामिल हुए। इस दौरान सियासी पिच पर राजनीतिक कुशल के महारथी नेता शिवराज सिंह चौहान ने क्रिकेट की पिच पर रविंद्र जडेजा के सामने अपना क्रिकेट हुनर दिखाया। उन्होंने जडेजा की बॉल पर आगे बढ़ते हुए ऐसा शॉट लगाया कि, न सिर्फ पूरा पवेलियन तालियों की आवाज से गूंज उठा, बल्कि खुद गेंदबाजी कर रहे जडेजा ने भी उनके शॉट की सराहना करते हुए ताली बजाई।

आपको बता दें कि, शिवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में केंद्रीय मंत्री क्रिकेट के मैदान में बल्ला थामे नजर आए। वहीं, दूसरी तरफ भारतीय टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा उनके सामने गेंदबाजी करते दिखाई दिए। जडेजा की बॉल पर केंद्रीय मंत्री ने बाउंड्री की तरफ शानदार शॉट लगाया, जिसके बाद तालियों की गड़गड़ाहट से स्टेडियम गूंज उठा।

शिवराज ने शेयर किया वीडियो

मैच में शिवराज सिंह ने रविंद्र जडेजा की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि, ‘जडेजा यानी जज्बा, जडेजा यानी जुनून जडेजा यानी जीत। जो बॉलिंग करे तो विकेटों की झड़ी लगा दे, वो जडेजा है। जो बैटिंग करे तो रनों का अंबार लगा दे वो जडेजा है। जो वनडे, टी-20 और टेस्ट, हर फॉर्मेट में फिट हो जाए वो जडेजा है।’

सांची और सिलवानी विधानसभा के बीच फाइनल

आपको बता दें कि, सोमवार को सांची और सिलवानी विधानसभा के बीच क्रिकेट मेच का फाइनल मुकाबला हुआ मैच के लिए कबड्डी खेल मैदान को इंटरनेशनल स्टेडियम के तौर पर तैयार किया गया। इस फाइनल मैच के विजेता की ट्रॉफी क्रिकेटर रविंद्र जडेजा द्वारा विजेता टीम को दी गई। इस दौरान जडेजा को देखने हजारों की संख्या में लोग मैच देखने उमड़ पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *