बोचहाँ प्रखंड के रूदहां स्थित अर्जुन बाबू मेला ग्राउंड में रविवार शाम बाबा धनेश्वर नाथ महादेव मंदिर और शिवलिंग की स्थापना की गई। इस दौरान प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें बिहार के पूर्व राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह औराई विधायक रामसूरत राय ने मुख्य यजमान के रूप में पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा की गई। पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने दूध और गंगाजल से जलाभिषेक किया। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजकों ने बताया कि यह मंदिर भविष्य में पंचायत और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सामाजिक केंद्र बनेगा। यहां विभिन्न शुभ कार्य, पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजन संपन्न किए जाएंगे, जिससे समाज में धार्मिक जागरूकता और एकता को बढ़ावा मिलेगा। मंदिर की स्थापना से पूर्व 20 मार्च को 3100 कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गई थी। इसके बाद से ही महायज्ञ और मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मेला स्थल और महायज्ञ स्थल के प्रबंधक पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष भरत राय, हंसलाल राय, सुभाष कुमार यादव, सकलदीप ठाकुर, मिथलेश कुमार, शिवाजी राय, तारकेश्वर कुमार, कैलाश राय, वरिष्ठ समाजसेवी व पूर्व मुखिया हरिवंश राय, जगत राय, गणेश राय, गौतम कुमार यादव, नवीन कुमार, जगेश्वर राय, नंदकिशोर यादव, प्रखंड प्रमुख साजन कुमार पासवान, चंद्रशेखर प्रसाद यादव, भोला बेमिसाल, सुशील कुमार यादव, संजय यादव, अनिल यादव और संतोष कुमार कुशवाहा सहित सैकड़ों श्रद्धालु और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बोचहाँ प्रखंड के रूदहां स्थित अर्जुन बाबू मेला ग्राउंड में रविवार शाम बाबा धनेश्वर नाथ महादेव मंदिर और शिवलिंग की स्थापना की गई। इस दौरान प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें बिहार के पूर्व राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह औराई विधायक रामसूरत राय ने मुख्य यजमान के रूप में पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा की गई। पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने दूध और गंगाजल से जलाभिषेक किया। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजकों ने बताया कि यह मंदिर भविष्य में पंचायत और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सामाजिक केंद्र बनेगा। यहां विभिन्न शुभ कार्य, पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजन संपन्न किए जाएंगे, जिससे समाज में धार्मिक जागरूकता और एकता को बढ़ावा मिलेगा। मंदिर की स्थापना से पूर्व 20 मार्च को 3100 कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गई थी। इसके बाद से ही महायज्ञ और मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मेला स्थल और महायज्ञ स्थल के प्रबंधक पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष भरत राय, हंसलाल राय, सुभाष कुमार यादव, सकलदीप ठाकुर, मिथलेश कुमार, शिवाजी राय, तारकेश्वर कुमार, कैलाश राय, वरिष्ठ समाजसेवी व पूर्व मुखिया हरिवंश राय, जगत राय, गणेश राय, गौतम कुमार यादव, नवीन कुमार, जगेश्वर राय, नंदकिशोर यादव, प्रखंड प्रमुख साजन कुमार पासवान, चंद्रशेखर प्रसाद यादव, भोला बेमिसाल, सुशील कुमार यादव, संजय यादव, अनिल यादव और संतोष कुमार कुशवाहा सहित सैकड़ों श्रद्धालु और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


