भास्कर न्यूज |शिवहर/सीतामढ़ी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा घोषित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणामों में शिवहर जिले की बेटियों ने अभूतपूर्व सफलता हासिल करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस वर्ष जिले के तीनों संकाय कला, वाणिज्य और विज्ञान में छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। कला संकाय में एसवाईएचएस. नयागांव की छात्रा अंजली कुमारी ने 470 अंक (94 प्रतिशत) प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन से परिवार और विद्यालय में हर्ष का माहौल है। वहीं रिशु कुमार 465 अंकों के साथ दूसरे तथा हबीबा खातून 462 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। वाणिज्य संकाय में शीतलपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा स्मृति कुमारी ने 457 अंक (91.4 प्रतिशत) प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। इस संकाय में वर्षा कुमारी 446 अंकों के साथ दूसरे तथा रौशन कुमार 440 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वही विज्ञान संकाय में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, तरियानी की छात्रा अनु ने 461 अंक (92.2 प्रतिशत) प्राप्त कर जिला टॉप किया। दूसरे स्थान पर एम.डी. सलमान और अदिति कुमारी ने 458-458 अंक प्राप्त किए, जबकि खुशी कुमारी 457 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। परिणाम घोषित होते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। टॉपर्स के घरों और विद्यालयों में मिठाइयां बांटी गईं। शिक्षकों ने इसे जिले के शैक्षणिक स्तर में निरंतर सुधार का परिणाम बताया। इस सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज के लिए प्रेरणा बन रही हैं। मंदीप ने 463 अंक ला साइंस में पाया दूसरा स्थान, मिल रही बधाई डुमरा| प्रखंड के गोपनाथपुर वार्ड 3 निवासी मंदीप कुमार ने साइंस संकाय में 463 अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। वह आर.आर. माधुरी यादव कॉलेज के छात्र हैं। उनके पिता उदयशंकर राय पंजाब में रहकर टाइल्स ठेकेदार के रूप में कार्य करते हैं, जबकि माता रिंकू देवी गृहिणी हैं। तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े मंदीप का सपना इंजीनियर बनना है। जिले के मधुबन डुमरा स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा अनन्या कुमारी ने इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विज्ञान संकाय की छात्रा अनन्या ने कुल 500 अंकों में से 439 अंक हासिल कर 87.8% अंक प्राप्त किए हैं।उनके पिता अमोद कुमार और माता पुष्पा देवी ने बेटी की सफलता पर गर्व जताया । अभिराम व अंकित ने किया क्षेत्र का नाम रोशन शिवहर जिले के छतौना, सुधीर नगर गोघाला निवासी अभिराम ने 436 अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनके पिता शैलेंद्र कुमार पेशे से शिक्षक हैं, जबकि माता पूजा देवी गृहिणी हैं। वहीं सीतामढ़ी के रीगा रोड नया टोला निवासी अंकित ने 438 अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया है। उनके पिता सुरेश कुमार दुकान में अकाउंट का कार्य करते हैं तथा माता सीता गुप्ता गृहिणी हैं। अंकित का लक्ष्य आगे चलकर चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बनना है। दोनों छात्रों की सफलता से उनके परिजन एवं स्थानीय लोग काफी उत्साहित हैं। भास्कर न्यूज |शिवहर/सीतामढ़ी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा घोषित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणामों में शिवहर जिले की बेटियों ने अभूतपूर्व सफलता हासिल करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस वर्ष जिले के तीनों संकाय कला, वाणिज्य और विज्ञान में छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। कला संकाय में एसवाईएचएस. नयागांव की छात्रा अंजली कुमारी ने 470 अंक (94 प्रतिशत) प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन से परिवार और विद्यालय में हर्ष का माहौल है। वहीं रिशु कुमार 465 अंकों के साथ दूसरे तथा हबीबा खातून 462 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। वाणिज्य संकाय में शीतलपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा स्मृति कुमारी ने 457 अंक (91.4 प्रतिशत) प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। इस संकाय में वर्षा कुमारी 446 अंकों के साथ दूसरे तथा रौशन कुमार 440 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वही विज्ञान संकाय में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, तरियानी की छात्रा अनु ने 461 अंक (92.2 प्रतिशत) प्राप्त कर जिला टॉप किया। दूसरे स्थान पर एम.डी. सलमान और अदिति कुमारी ने 458-458 अंक प्राप्त किए, जबकि खुशी कुमारी 457 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। परिणाम घोषित होते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। टॉपर्स के घरों और विद्यालयों में मिठाइयां बांटी गईं। शिक्षकों ने इसे जिले के शैक्षणिक स्तर में निरंतर सुधार का परिणाम बताया। इस सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज के लिए प्रेरणा बन रही हैं। मंदीप ने 463 अंक ला साइंस में पाया दूसरा स्थान, मिल रही बधाई डुमरा| प्रखंड के गोपनाथपुर वार्ड 3 निवासी मंदीप कुमार ने साइंस संकाय में 463 अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। वह आर.आर. माधुरी यादव कॉलेज के छात्र हैं। उनके पिता उदयशंकर राय पंजाब में रहकर टाइल्स ठेकेदार के रूप में कार्य करते हैं, जबकि माता रिंकू देवी गृहिणी हैं। तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े मंदीप का सपना इंजीनियर बनना है। जिले के मधुबन डुमरा स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा अनन्या कुमारी ने इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विज्ञान संकाय की छात्रा अनन्या ने कुल 500 अंकों में से 439 अंक हासिल कर 87.8% अंक प्राप्त किए हैं।उनके पिता अमोद कुमार और माता पुष्पा देवी ने बेटी की सफलता पर गर्व जताया । अभिराम व अंकित ने किया क्षेत्र का नाम रोशन शिवहर जिले के छतौना, सुधीर नगर गोघाला निवासी अभिराम ने 436 अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनके पिता शैलेंद्र कुमार पेशे से शिक्षक हैं, जबकि माता पूजा देवी गृहिणी हैं। वहीं सीतामढ़ी के रीगा रोड नया टोला निवासी अंकित ने 438 अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया है। उनके पिता सुरेश कुमार दुकान में अकाउंट का कार्य करते हैं तथा माता सीता गुप्ता गृहिणी हैं। अंकित का लक्ष्य आगे चलकर चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बनना है। दोनों छात्रों की सफलता से उनके परिजन एवं स्थानीय लोग काफी उत्साहित हैं।


