शिवहर अंचल कार्यालय पहुंचा पंचायतों तक:रेवेन्यू सेवाएं होंगी सुलभ, नए साल पर नई प्रशासनिक पहल

शिवहर अंचल कार्यालय पहुंचा पंचायतों तक:रेवेन्यू सेवाएं होंगी सुलभ, नए साल पर नई प्रशासनिक पहल

शिवहर अंचल कार्यालय ने आमजनों की सुविधा के लिए राजस्व संबंधी कार्यों के निष्पादन हेतु एक नई व्यवस्था लागू की है। इस पहल के तहत, संबंधित राजस्व कर्मचारी प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक अपनी-अपनी निर्धारित पंचायतों में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान दाखिल-खारिज, जमाबंदी सुधार, परिमार्जन सहित अन्य राजस्व संबंधी मामलों का समाधान किया जाएगा। यह नववर्ष 2026 की एक बड़ी प्रशासनिक पहल है। अंचल कार्यालय ने बताया कि अभी से लेकर आगामी एक महीने तक लगातार फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस प्रक्रिया से जुड़ सकें। रविवार को भी पूरे दिन फार्मर रजिस्ट्री का कार्य होगा, जबकि अन्य दिनों में इसके लिए सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। अंचल कार्यालय में एक हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई आमजनों की सुविधा के लिए अंचल कार्यालय में एक हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है, जहां लोग कार्यालय अवधि के दौरान अपनी समस्याओं को लेकर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही, राजस्व अधिकारी (आरओ) और अंचलाधिकारी से प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सीधे मिलकर अपनी समस्याएं रखी जा सकती हैं। अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस सुविधा का लाभ उठाएं शिवहर की अंचलाधिकारी अनामिका कुमारी ने आम जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस सुविधा का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य नए साल में लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और बेहतर प्रशासनिक सुविधा उपलब्ध कराना है। शिवहर अंचल कार्यालय ने आमजनों की सुविधा के लिए राजस्व संबंधी कार्यों के निष्पादन हेतु एक नई व्यवस्था लागू की है। इस पहल के तहत, संबंधित राजस्व कर्मचारी प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक अपनी-अपनी निर्धारित पंचायतों में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान दाखिल-खारिज, जमाबंदी सुधार, परिमार्जन सहित अन्य राजस्व संबंधी मामलों का समाधान किया जाएगा। यह नववर्ष 2026 की एक बड़ी प्रशासनिक पहल है। अंचल कार्यालय ने बताया कि अभी से लेकर आगामी एक महीने तक लगातार फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस प्रक्रिया से जुड़ सकें। रविवार को भी पूरे दिन फार्मर रजिस्ट्री का कार्य होगा, जबकि अन्य दिनों में इसके लिए सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। अंचल कार्यालय में एक हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई आमजनों की सुविधा के लिए अंचल कार्यालय में एक हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है, जहां लोग कार्यालय अवधि के दौरान अपनी समस्याओं को लेकर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही, राजस्व अधिकारी (आरओ) और अंचलाधिकारी से प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सीधे मिलकर अपनी समस्याएं रखी जा सकती हैं। अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस सुविधा का लाभ उठाएं शिवहर की अंचलाधिकारी अनामिका कुमारी ने आम जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस सुविधा का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य नए साल में लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और बेहतर प्रशासनिक सुविधा उपलब्ध कराना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *