शिवालिका ओबेरॉय–अभिषेक पाठक बनने वाले हैं पेरेंट्स:सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की घोषणा की, कपल की शादी 2023 में हुई थी

शिवालिका ओबेरॉय–अभिषेक पाठक बनने वाले हैं पेरेंट्स:सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की घोषणा की, कपल की शादी 2023 में हुई थी

एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय और डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने शुक्रवार को बताया कि वे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। शुक्रवार को दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए यह खुशखबरी शेयर की। शिवालिका और अभिषेक ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक साथ पोस्ट शेयर की। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था कि उनकी लव स्टोरी अब एक नए और खास दौर में पहुंच रही है और उनकी जिंदगी में एक नन्हा मेहमान जुड़ने वाला है। शिवालिका ओबेरॉय की प्रेग्नेंसी को लेकर कई सेलेब्स ने उन्हें बधाइयां दीं। रकुल प्रीत सिंह, ईशा दत्ता, पलक पुरसवानी और अमिता पाठक सचर ने उनकी पोस्ट पर हार्ट वाले इमोजी से रिएक्ट किया। शिवालिका ओबेरॉय को फिल्म ‘खुदा हाफिज’ (2020) और इसके सीक्वल ‘खुदा हाफिज: चैप्टर 2 – अग्नि परीक्षा’ (2022) में नरगिस की भूमिका से खास पहचान मिली थी। उन्होंने 2019 में फिल्म ‘ये साली आशिकी’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर के ‘बेस्ट फीमेल डेब्यू’ पुरस्कार के लिए नामिनेट किया गया था। वहीं, अभिषेक पाठक ने ‘दृश्यम 2’ और ‘उजड़ा चमन’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। शिवालिका-अभिषेक की शादी 2023 में हुई थी दोनों ने 9 फरवरी 2023 को गोवा में शादी की थी। शादी में परिवार और करीबी दोस्तों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग शामिल हुए थे। शादी के बाद कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें लिखा था कि वे अपने खास लोगों के बीच उस जगह शादी के बंधन में बंधे, जहां उनका रिश्ता आगे बढ़ा। उन्होंने इसे अपनी जिंदगी का सबसे यादगार पल बताया था। उनकी शादी में अजय देवगन, अमन देवगन, कार्तिक आर्यन, नुसरत भरूचा, विद्युत जामवाल, सनी सिंह, भूषण कुमार, लव रंजन और इशिता राज शर्मा जैसे कई सेलेब्स शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *