कटिहार में महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर में शिव बारात निकाली गई। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 25 स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद आंबेडकर कॉलोनी से इस भव्य बारात का शुभारंभ हुआ। इस बारात में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। आंबेडकर कॉलोनी से शुरू होकर यह बारात डीएस कॉलेज रोड, महमूद चौक, मिलन चौक और पटेल चौक से होते हुए पूरे क्षेत्र में घूमी। रास्ते भर लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया। बारात में सबसे आगे भगवा वस्त्र धारण किए शिव सेवक ध्वज और धार्मिक प्रतीक चिह्न लेकर चल रहे थे। उनके पीछे नंदी पर सवार भगवान शिव और माता पार्वती की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों को देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर नाचे श्रद्धालु पुरुषों, युवाओं, बच्चों और महिलाओं ने बारात में सक्रिय रूप से भाग लिया। कई बच्चे भूत-प्रेत और शिवगण के वेश में सजे थे, जो नृत्य करते हुए बारात की शोभा बढ़ा रहे थे। बैंड-बाजे, भांगड़ा और डीजे की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए, जिससे पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा। आयोजकों ने बताया कि शिव बारात का उद्देश्य समाज में धार्मिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखना है। यह शिव बारात शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। कटिहार में महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर में शिव बारात निकाली गई। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 25 स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद आंबेडकर कॉलोनी से इस भव्य बारात का शुभारंभ हुआ। इस बारात में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। आंबेडकर कॉलोनी से शुरू होकर यह बारात डीएस कॉलेज रोड, महमूद चौक, मिलन चौक और पटेल चौक से होते हुए पूरे क्षेत्र में घूमी। रास्ते भर लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया। बारात में सबसे आगे भगवा वस्त्र धारण किए शिव सेवक ध्वज और धार्मिक प्रतीक चिह्न लेकर चल रहे थे। उनके पीछे नंदी पर सवार भगवान शिव और माता पार्वती की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों को देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर नाचे श्रद्धालु पुरुषों, युवाओं, बच्चों और महिलाओं ने बारात में सक्रिय रूप से भाग लिया। कई बच्चे भूत-प्रेत और शिवगण के वेश में सजे थे, जो नृत्य करते हुए बारात की शोभा बढ़ा रहे थे। बैंड-बाजे, भांगड़ा और डीजे की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए, जिससे पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा। आयोजकों ने बताया कि शिव बारात का उद्देश्य समाज में धार्मिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखना है। यह शिव बारात शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।


