शिमरन हेटमायर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा मुश्किल लक्ष्य

शिमरन हेटमायर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा मुश्किल लक्ष्य

India vs West Indies Super 8 Update: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के सुपर 8 के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 196 रन का लक्ष्य है। वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने इस मैच में कई रिकॉर्ड्स बनाए। 

India vs West Indies: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का वर्चुअल क्वार्टर फाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है, जहां भारत और वेस्टइंडीज की टीमें आमने-सामने हैं। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल का टिकट हासिल करेगी, जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए हैं। इस दौरान वेस्टइंडीज ने कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।

इस मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और बताया कि यह पिच चेज़ करने के लिए ज्यादा बेहतर लग रही है। वेस्टइंडीज की शुरुआत शानदार रही। शाई होप और रॉस्टन चेज ने पहले विकेट के लिए 68 रन जोड़े। इस दौरान भारतीय टीम को पहली सफलता वरुण चक्रवर्ती ने दिलाई। उन्होंने शाई होप को पवेलियन भेजा, जिन्होंने 33 गेंदों में 32 रन की पारी खेली।

हेटमायर ने नाम किया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इसके बाद शिमरन हेटमायर क्रीज पर आए और उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह एक टी20 वर्ल्ड कप संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक 19 छक्के जड़ दिए हैं। हालांकि, वह 12 गेंदों में 27 रन बनाकर बुमराह का शिकार हुए। इसके बाद रोवमैन पॉवेल ने 40 रन बनाए, लेकिन उन्हें भी जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेज दिया। फिर हार्दिक पांड्या ने शेरफेन रदरफोर्ड को 14 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटाया।

आखिरी ओवरों में रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए चौकों-छक्कों की बारिश कर दी। दोनों ने मिलकर पांच चौके और पांच छक्के लगाए। पॉवेल 19 गेंदों में 34 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि जेसन होल्डर ने 22 गेंदों में 37 रन की पारी खेली।

भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा हार्दिक पंड्या, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह ने चार-चार ओवर की गेंदबाजी की, लेकिन सभी ने 40 या उससे अधिक रन खर्च किए। अक्षर पटेल ने भी 4 ओवर डाले, जिसमें उन्होंने सिर्फ 35 रन दिए। अब भारतीय टीम को सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने के लिए 196 रन बनाने होंगे।

वेस्टइंडीज ने बनाए ये रिकॉर्ड्स

टी20 वर्ल्डकप के इतिहास में हेटमायर वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले छठे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने कायरन पोलार्ड की बराबरी की। दोनों के नाम 99 छक्के हैं। रॉवमन पॉवेल के नाम सबसे ज्यादा छक्के हैं। इस मुकाबले वेस्टइंडीज ने 10 छक्के लगाए, जिससे वो एक टूर्नामेंट या सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम बन गई। इससे पहले भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 69 छक्के लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *