Shilpa Rao Birthday: अपनी जादुई आवाज़ से दिलों पर राज करती हैं Singer Shilpa Rao, 42वें Birthday पर सुनें उनके हिट Songs

Shilpa Rao Birthday: अपनी जादुई आवाज़ से दिलों पर राज करती हैं Singer Shilpa Rao, 42वें Birthday पर सुनें उनके हिट Songs
बॉलीवुड की नामी सिंगर शिल्पा राव आज यानी की 11 अप्रैल को अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। शिल्पा राव मुख्य रूप से तेलुगु, हिंदी और तमिल भाषाओं में गाने रिकॉर्ड करती हैं। सिंगर की आवाज गहरी, भावपूर्ण और बहुत ज्यादा वर्सेटाइल मानी जाती है। इस कारण शिल्पा राव ने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि टॉलीवुड और कोकीवुड तक में भी अपनी पहचान बनाई है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर सिंगर शिल्पा राव के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

जमशेदपुर में 11 अप्रैल को शिल्पा राव का जन्म हुआ था। उनको बचपन से संगीत की शिक्षा मिली थी। उनके पिता एस वेंकेट राव ने ही शुरूआती दौर में संगीत सिखाया। उनके बचपन का नाम अपेक्षा राव था, जिसको बाद में उन्होंने बदल दिया था।

शौक को बनाया करियर

संगीत की शिक्षा लेने के बाद शिल्पा राव को गायक हरिहरन से म्यूजिक ट्रेनिंग मिली थी। गीत के क्षेत्र में शिल्पा को संकई लोगों से प्रेरणा मिलती है। जिसमें पंडित निखिल बनर्जी, मेहंदी हसन, बेगम अख्तर, उस्ताद सुल्तान खान और फरीना खानुम जैसी संगीत की शख्सियत शामिल हैं। शिल्पा की गायकी को इन लोगों ने बहुत प्रभावित किया है।

जिंगल्स की शुरूआत

शिल्पा राव ने एक म्यूजिक टैलेंट हंट शो भी शिल्पा ने जीता। इसके बाद उनको शंकर महादेवन ने जिंगल्स में गाने का मौका दिया था। तीन साल जिंगल्स में गाने के बाद उन्होंने फिल्मों में गाना शुरूकर दिया। म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन ने शिल्पा को फिल्म ‘अनवर’ में एक गाना ‘तोसे नैना…’ गाने का मौका दिया। 
इसके बाद सिंगर शिल्पा राव को अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘एक अजनबी’ में भी गाने का मौका मिला। आगे जाकर शिल्पा को कई बड़ी फिल्मों में गाना गाने का मौका मिला। सिंगर ने ‘देसी बॉयज’, ‘लेडीज वर्सेज रिक्की बहल’, ‘देव डी’, ‘बचना ऐ हसीनों’, ‘इंग्लिश विंग्लिश’, ‘मिशन मंगल’, ‘धूम 3’, और ‘पठान’ जैसी फिल्मों में गाने गाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *