Shikhar Dhawan Girlfriend Sophie Shine Haldi Look: शिखर धवन की दुल्हनिया सोफी शाइन का हल्दी लुक हुआ वायरल, लाल और सुनहरे कलर के लहंगे में जीता फैंस का दिल

Shikhar Dhawan Girlfriend Sophie Shine Haldi Look: शिखर धवन की दुल्हनिया सोफी शाइन का हल्दी लुक हुआ वायरल, लाल और सुनहरे कलर के लहंगे में जीता फैंस का दिल

Shikhar Dhawan Girlfriend Sophie Shine Haldi Look: इन दिनों शिखर धवन और उनकी मंगेतर सोफी शाइन की शादी की रस्में पूरे जोरों-शोरों से चल रही हैं। सोफी ने अपनी हल्दी की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। सोफी के हर लुक में जहां एक तरफ परंपराओं की झलक है, वहीं दूसरी तरफ उनका मॉडर्न अंदाज भी लोगों को खूब भा रहा है। आइए आपको बताते हैं सोफी के इस खास हल्दी लुक की हर एक डिटेल।

हल्दी में लाल और मस्टर्ड कलर में खिली सोफी

हल्दी की रस्म के लिए सोफी ने मशहूर डिजाइनर ‘रिंपल और हरप्रीत’ का आउटफिट चुना। उन्होंने लाल और मस्टर्ड कलर का बेहद प्यारा लहंगा सेट पहना। सोफी का यह लुक जितना फ्रेश था, उतना ही रॉयल भी। उनके हॉल्टर-नेक ब्लाउज पर सोने के धागों से बारीक कढ़ाई की गई थी, जिसमें लाल और हरे रंग के फूलों के पैटर्न बने थे। इसके साथ उन्होंने ब्राइट रेड कलर का लहंगा पहना जिस पर छोटे-छोटे गोल्डन पोल्का डॉट्स और वर्टिकल लाइनें थीं, जो उनके लुक को और भी ग्रेसफुल बना रही थीं।

दुपट्टे और ज्वैलरी से लुक में लगे चार चांद

इसके साथ उन्होंने मस्टर्ड येलो रंग का दुपट्टा लिया था, जिसे उन्होंने बहुत ही हल्के और रिलैक्स्ड तरीके से दोनों हाथों पर डाला हुआ था। दुपट्टे पर छोटी-छोटी सुनहरी बूटियां और एक भारी बॉर्डर बना था जो हल्दी की चमक को दोगुना कर रहा था। ज्वैलरी की बात करें तो उन्होंने सिर्फ स्टेटमेंट ग्रीन और गोल्डन झुमके पहने, गले में कोई हार नहीं था ताकि ब्लाउज की कढ़ाई पूरी तरह उभर कर आए। हाथों में रची मेहंदी और कलीरों ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। मेकअप को सोफी ने बेहद नेचुरल और ग्लोइंग रखा। पीच ब्लश और न्यूड ग्लॉसी लिप्स के साथ सोफी का चेहरा खिल उठा था। बालों को उन्होंने साइड पार्टिंग के साथ खुला छोड़ा था, जो उनके लुक को एफर्टलेस बना रहा था।

शिखर धवन का गब्बर अंदाज

दुल्हन अगर इतनी खास हो तो दूल्हे राजा कैसे पीछे रहते। शिखर धवन ने भी अपनी सादगी और स्टाइल से सबका दिल जीत लिया। हल्दी के लिए उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ पीले रंग की नेहरू जैकेट पहनी, जो सोफी के आउटफिट से मैच कर रही थी। शिखर और सोफी के ये लुक्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। दोनों की जोड़ी साथ में बहुत ही प्यारी लग रही है। जिस तरह से सोफी ने परंपरा और ग्लैमर का तालमेल बिठाया है, वह आने वाली ब्राइड्स के लिए एक बेहतरीन इंस्पिरेशन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *