शिकारपुरा टीआई ने स्कूली छात्रों को किया जागरूक:यातायात नियमों, राहगीर और कैशलेस योजना की जानकारी दी

शिकारपुरा टीआई ने स्कूली छात्रों को किया जागरूक:यातायात नियमों, राहगीर और कैशलेस योजना की जानकारी दी

बुरहानपुर में शिकारपुरा थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने सोमवार को दर्यापुर स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में स्कूली विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्हें सड़क सुरक्षा, राहगीर योजना और कैशलेस ट्रीटमेंट योजना सहित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। चौहान ने विद्यार्थियों को बताया कि वाहनों में अतिरिक्त हेडलाइट्स लगाना यातायात नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने ट्रैफिक सिग्नल के महत्व, हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, नशे की हालत में वाहन न चलाने और नाबालिगों को वाहन न देने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। यह जागरूकता कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे यातायात जागरूकता अभियान का हिस्सा था। पुलिस का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और नागरिकों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति संवेदनशील बनाना है। टीआई ने विद्यार्थियों को शासन की राहगीर योजना, हिट एंड रन पीड़ित प्रतिकर योजना और कैशलेस ट्रीटमेंट योजना के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। इन योजनाओं का उद्देश्य सड़क दुर्घटना पीड़ितों को सहायता प्रदान करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे हमेशा सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग करें, तेज गति व लापरवाही से बचें, नाबालिगों को वाहन न दें और नशे की हालत में वाहन न चलाएं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *