शेखपुरा में जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अशोक कुमार मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग का रविवार को आजाद मैदान चेवाड़ा में शेखपुरा के पूर्व विधायक विजय सम्राट ने समारोह पूर्वक शुभारंभ किया। लीग के पहले मैच में आजाद क्रिकेट क्लब चेवाड़ा ने एसआर क्लब शेखपुरा को 35 रन से हराकर दो महत्वपूर्ण अंक हासिल किए। उद्घाटन समारोह में चेवाड़ा नगर पंचायत के चेयरमैन लट्टू पहलवान, शेखपुरा नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन गंगा कुमार यादव, मदन लाल थापा, राजद जिला अध्यक्ष संजय सिंह, जेवीएम कंपनी के डायरेक्टर संतोष यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मैच से जुड़ी तस्वीरें… टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया
मैच में चेवाड़ा टीम के कप्तान रवि गांधी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित तीस ओवरों में चेवाड़ा ने आठ विकेट पर 223 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से प्रिंस ने 55, रौशन ने 40, आलोक ने 27 और जयंत ने 32 रन बनाए। शेखपुरा की ओर से पुष्कर और रिकी शर्मा ने 3-3 विकेट लिए। शेखपुरा की पूरी टीम 188 रन ही बना सकी
224 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शेखपुरा की पूरी टीम 188 रन ही बना सकी। शेखपुरा की ओर से रिकी शर्मा ने 48, शिवम कुमार ने 32, सुधांशु ने 19 और अनुराग ने 23 रनों का योगदान दिया। चेवाड़ा की ओर से रवि गांधी ने 3, कन्हैया ने 3 और सुधांशु शर्मा ने 2 विकेट लिए। रवि गांधी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच में अंपायरिंग का कार्य मिथिलेश कुमार और रुद कुमार ने किया। इस अवसर पर जिला संघ के पूर्व अध्यक्ष मदनलाल और पूर्व सचिव गंगा कुमार यादव द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए गए। शेखपुरा में जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अशोक कुमार मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग का रविवार को आजाद मैदान चेवाड़ा में शेखपुरा के पूर्व विधायक विजय सम्राट ने समारोह पूर्वक शुभारंभ किया। लीग के पहले मैच में आजाद क्रिकेट क्लब चेवाड़ा ने एसआर क्लब शेखपुरा को 35 रन से हराकर दो महत्वपूर्ण अंक हासिल किए। उद्घाटन समारोह में चेवाड़ा नगर पंचायत के चेयरमैन लट्टू पहलवान, शेखपुरा नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन गंगा कुमार यादव, मदन लाल थापा, राजद जिला अध्यक्ष संजय सिंह, जेवीएम कंपनी के डायरेक्टर संतोष यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मैच से जुड़ी तस्वीरें… टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया
मैच में चेवाड़ा टीम के कप्तान रवि गांधी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित तीस ओवरों में चेवाड़ा ने आठ विकेट पर 223 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से प्रिंस ने 55, रौशन ने 40, आलोक ने 27 और जयंत ने 32 रन बनाए। शेखपुरा की ओर से पुष्कर और रिकी शर्मा ने 3-3 विकेट लिए। शेखपुरा की पूरी टीम 188 रन ही बना सकी
224 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शेखपुरा की पूरी टीम 188 रन ही बना सकी। शेखपुरा की ओर से रिकी शर्मा ने 48, शिवम कुमार ने 32, सुधांशु ने 19 और अनुराग ने 23 रनों का योगदान दिया। चेवाड़ा की ओर से रवि गांधी ने 3, कन्हैया ने 3 और सुधांशु शर्मा ने 2 विकेट लिए। रवि गांधी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच में अंपायरिंग का कार्य मिथिलेश कुमार और रुद कुमार ने किया। इस अवसर पर जिला संघ के पूर्व अध्यक्ष मदनलाल और पूर्व सचिव गंगा कुमार यादव द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए गए।


