चलती ट्रेन से गिरकर शेखपुरा के युवक की मौत

​मनिका| सीआईसी सेक्शन अंतर्गत बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड के कुमांडीह रेलवे स्टेशन के समीप डाउन रेलवे लाइन (पोल संख्या 229/18) के पास बुधवार सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ​सूचना मिलते ही मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास दलबल के साथ मौके पर पहुंचे व घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतक की पहचान बिहार के शेखपुरा जिला थाना केवड़ा, ग्राम बरारी के सनोज यादव (30) पिता कृष्णा यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला चलती ट्रेन से गिरने का प्रतीत होता है। ट्रेन से गिरने के बाद युवक का शरीर पटरी के किनारे करीब 20 मीटर तक घिसटता चला गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। ​पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लातेहार भेज दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *