पैरेंट्स को नींद की दवा देकर प्रेमी से मिलती थी:गोरखपुर में सोने का नाटक कर मां-बाप ने 8वीं में पढ़ने वाली बेटी को रंगे हाथ पकड़ा

पैरेंट्स को नींद की दवा देकर प्रेमी से मिलती थी:गोरखपुर में सोने का नाटक कर मां-बाप ने 8वीं में पढ़ने वाली बेटी को रंगे हाथ पकड़ा

गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां आठवीं में पढ़ने वाली 15 साल की लड़की अपने परिवार वालों के खाने में नींद की दवा मिलाकर बेहोश कर देती थी। इसके बाद रात के अंधेरे में पड़ोस में रहने वाली प्रेमी से मिलने जाती थी। 22 साल के प्रेमी ने ऐसा माइंड वॉश किया कि वह उसकी हर बात मानने लगी। घर से पूरी रात गायब रहकर प्रेमी के साथ सोती थी। शक होने पर मां-बाप ने एक दिन सोने का नाटक किया। इसके बाद रात के समय पीछा कर बेटी को प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। पंचायत हुई, इसके बाद भी नाबालिग लड़की और युवक का मिलना जुलना जारी रहा। पिता ने पड़ोस में रहने वाले युवक के खिलाफ गुलरिहा थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर शनिवार को पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी। लेकिन आरोपी इससे पहले ही फरार हो गया। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है। अब विस्तार से जानें पूरा मामला गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 साल की लड़की रहती है। उसके पिता मुंबई में डेटिंग पेटिंग का काम करते हैं। घर पर मां और बुजुर्ग दादी रहती हैं। एक माह पहले मुंबई से पिता घर आए। उन्होंने बेटी के व्यवहार में काफी बदलाव देखा। हमेशा मोबाइल से बातें करना, देर तक घर से गायब रहने की आदत देख वह बेटी को डांट फटकार भी लगाए। पिता को अक्सर रात में खाना खाने के बाद से ही अजीब सा महसूस होने लगता था। इसके बाद उन्हें बहुत तेज नींद आती थी। इस बारे में उन्होंने अपनी पत्नी समेत पूरे परिवार को बताया। तब पत्नी और बुजुर्ग मां ने भी कहा कि उनके साथ भी यही होता है। लेकिन बेटी कुछ नहीं बोली। वह चुपचाप सबकी बातें सुनती रही। प्रतिदिन रात को वह खाना खिलाते समय सक्रिय हो जाती थी। पिता के समझाने पर भी वह मौजूद रहती थी। पिता ने पुलिस को बताया कि तब मुझे बेटी पर शक हुआ। अपनी पत्नी के साथ मिलकर प्लान बनाया। 3 जनवरी को रात को खाना तो आया। लेकिन मैं और मेरी पत्नी ने उसे छिपा दिया। दोनों ने ही खाना नहीं खाए। सोने का नाटक करने लगे माता-पिता पिता ने बताया कि उस रात मैं और मेरी पत्नी ने अपने कमरे में जाकर सोने का नाटक किया। रात करीब 11:30 बजे कुछ आवाज आई। चुपके से बाहर निकलकर देखा तो बेटी शॉल ओढ़कर कहीं जा रही थी। उसके पीछे-पीछे हमलोग भी निकले। करीब 200 मीटर दूर जाकर पड़ोस में रहने वाले युवक के घर के अंदर बेटी गई। बाहर से युवक अंदर लेकर गया। इस दौरान एक कमरे में बेटी को युवक के साथ मां-बाप ने रंगे हाथ पकड़ लिया। युवक ने किया था माइंड वॉश पिता ने बताया कि इसके बाद डांटकर बेटी से पूछताछ की गई। तब उसने बताया कि एक साल से अधिक समय से पड़ोसी युवक के संपर्क में है। युवक पहले मोबाइल पर बातें करता था। उसने ही खाने में नींद की दवा मिलाने का आइडिया दिया था। उसके कहने पर खाने में चुपके से दवा मिलाती थी। दवा भी मुझे वही लाकर देता था। पकड़े जाने के बाद गांव में पंचायत हुई। माफी मांगते हुए युवक ने आगे ऐसा नहीं करने के लिए कहा था। लेकिन उसकी आदत में सुधार नहीं आया। उसके घर जाकर शिकायत करने पर युवक ने जान से मारने की धमकी दी और घर से कहीं भाग गया। तब जाकर पिता ने गुलरिहा थाने में तहरीर दी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश
इस संबंध में गुलरिहा थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी सहित पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक ने किशोरी को मोबाइल फोन देकर बातचीत शुरू की थी और धीरे-धीरे उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद उसने रात में मिलने के लिए माता-पिता को बेहोश करने की साजिश रची। इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *