पहले पति को धोखा देकर उसके दोस्त से की शादी:गर्भवती छोड़ अब दूसरा हसबैंड फरार, सिंहवाड़ा पहुंची महिला ने इंसाफ की गुहार लगाई

पहले पति को धोखा देकर उसके दोस्त से की शादी:गर्भवती छोड़ अब दूसरा हसबैंड फरार, सिंहवाड़ा पहुंची महिला ने इंसाफ की गुहार लगाई

दरभंगा के सिंहवाड़ा प्रखंड में एक 8.5 माह की गर्भवती महिला ने अपने दूसरे पति और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना तथा घर से निकालने का गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का नाम मनीषा कुमारी (21) हैं जो सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के बुधनगरा डेउरी निवासी सिकंदर राउत की बेटी है। प्रेम विवाह किया, फिर पति के दोस्त से हुआ प्यार बकौल मनीषा कुमारी उसने साल 2022 में दरभंगा के रितेश ठाकुर (30) से प्रेम विवाह किया था। करीब तीन साल तक उनका रिश्ता चला और इस दौरान उन्हें आरोही नाम की एक बेटी हुई। रितेश ठाकुर दिल्ली में रहता था। मनीषा की माने तो रितेश का दोस्त अजीत शर्मा दिल्ली में उनके साथ रहने लगा था। इस बीच आपसी मुलाकातों के बढ़ने पर अजीत और मनीषा के बीच प्रेम संबंध विकसित हो गया। जब यह बात सामने आई, तो रितेश ठाकुर ने दिसंबर 2024 में बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के मनीषा से नाता तोड़ दिया। मनीषा और अजीत ने की शादी, गर्भवती होते ही हुआ फरार मनीषा ने 23 जनवरी 2025 को हरियाणा के कालिका मंदिर में अजीत शर्मा से शादी कर ली। शादी के बाद दोनों हरियाणा में रहने लगे। कुछ समय बाद मनीषा गर्भवती हो गईं। आरोप है कि इसी दौरान अजीत उन्हें हरियाणा में अकेला छोड़कर फरार हो गया। इस मामले की शिकायत हरियाणा पुलिस में भी दर्ज कराई गई है। मनीषा ने बताया कि वह अपने दूसरे पति के घर कटका पहुंचीं, जहां उनके ससुर तुरंत लाल शर्मा और सास गुलाब देवी ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें घर से भगा दिया। मजबूर होकर वह फिर हरियाणा लौट गईं। पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार कुछ समय बाद, अजीत ने फेसबुक के माध्यम से मनीषा से संपर्क किया और 15 दिनों में लौट आने का वादा किया, लेकिन वह अब तक नहीं आया। इसके बाद पीड़िता 1 दिसंबर को दोबारा कटका पहुंची हैं और न्याय की गुहार लगा रही हैं। मनीषा ने बताया कि उनके गर्भ में लगभग 8.5 माह का बच्चा है और वह अपने सुरक्षित जीवन तथा न्याय की मांग कर रही हैं। उन्होंने संबंधित थानों से दोषियों पर कार्रवाई करने की अपील की है। दरभंगा के सिंहवाड़ा प्रखंड में एक 8.5 माह की गर्भवती महिला ने अपने दूसरे पति और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना तथा घर से निकालने का गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का नाम मनीषा कुमारी (21) हैं जो सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के बुधनगरा डेउरी निवासी सिकंदर राउत की बेटी है। प्रेम विवाह किया, फिर पति के दोस्त से हुआ प्यार बकौल मनीषा कुमारी उसने साल 2022 में दरभंगा के रितेश ठाकुर (30) से प्रेम विवाह किया था। करीब तीन साल तक उनका रिश्ता चला और इस दौरान उन्हें आरोही नाम की एक बेटी हुई। रितेश ठाकुर दिल्ली में रहता था। मनीषा की माने तो रितेश का दोस्त अजीत शर्मा दिल्ली में उनके साथ रहने लगा था। इस बीच आपसी मुलाकातों के बढ़ने पर अजीत और मनीषा के बीच प्रेम संबंध विकसित हो गया। जब यह बात सामने आई, तो रितेश ठाकुर ने दिसंबर 2024 में बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के मनीषा से नाता तोड़ दिया। मनीषा और अजीत ने की शादी, गर्भवती होते ही हुआ फरार मनीषा ने 23 जनवरी 2025 को हरियाणा के कालिका मंदिर में अजीत शर्मा से शादी कर ली। शादी के बाद दोनों हरियाणा में रहने लगे। कुछ समय बाद मनीषा गर्भवती हो गईं। आरोप है कि इसी दौरान अजीत उन्हें हरियाणा में अकेला छोड़कर फरार हो गया। इस मामले की शिकायत हरियाणा पुलिस में भी दर्ज कराई गई है। मनीषा ने बताया कि वह अपने दूसरे पति के घर कटका पहुंचीं, जहां उनके ससुर तुरंत लाल शर्मा और सास गुलाब देवी ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें घर से भगा दिया। मजबूर होकर वह फिर हरियाणा लौट गईं। पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार कुछ समय बाद, अजीत ने फेसबुक के माध्यम से मनीषा से संपर्क किया और 15 दिनों में लौट आने का वादा किया, लेकिन वह अब तक नहीं आया। इसके बाद पीड़िता 1 दिसंबर को दोबारा कटका पहुंची हैं और न्याय की गुहार लगा रही हैं। मनीषा ने बताया कि उनके गर्भ में लगभग 8.5 माह का बच्चा है और वह अपने सुरक्षित जीवन तथा न्याय की मांग कर रही हैं। उन्होंने संबंधित थानों से दोषियों पर कार्रवाई करने की अपील की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *