ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा पर शशि थरूर का बड़ा बयान, हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस में गूंजा नाम

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा पर शशि थरूर का बड़ा बयान, हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस में गूंजा नाम

Priyanka Chopra And Shashi Tharoor: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने फिर से भारत का नाम रोशन किया है। हाल ही में वे हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित इंडिया कॉन्फ्रेंस में क्लोजिंग कीनोट स्पीकर के तौर पर हाजिर हुईं, जहां उन्होंने ग्लोबल मंच पर अपनी खास पहचान बनाई। इस खास अवसर पर कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर भी मौजूद थे, जिनसे प्रियंका ने एक दशक से ज्यादा समय बाद मुलाकात की। दोनों की ये पुनर्मिलन सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

प्रियंका चोपड़ा पर शशि थरूर का बयान

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने प्रियंका चोपड़ा की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसे स्टेज पर पहुंचकर देश का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है, जहां भारतीयों को कम ही मौका मिलता है। शशि थरूर ने प्रियंका की सुंदरता, उनकी समझदारी और शांत स्वभाव की भी खूब तारीफ की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “किस बात पर गर्व नहीं करना चाहिए?” इस दौरान थरूर के साथ उनके सहयोगी नारायण भी मौजूद थे, जो प्रियंका से मिलकर बेहद खुश दिखे।

इतना ही नहीं, प्रियंका ने भी ट्विटर पर शशि थरूर के प्रति अपना सम्मान जताया और लिखा, “आपसे फिर मिलकर खुशी हुई,सर। आपकी वक्तृत्व कला और विचारों के लिए हमेशा से फैंस रही है। हमारे पैनल में बने रहने और आपकी समझदारी के लिए धन्यवाद। उम्मीद है जल्द ही आपकी तबीयत बेहतर होगी और हमारी राहें फिर से मिलेंगी।” बता दें कि, ये सभी जानते हैं कि प्रियंका पॉपुलर हॉलीवुड फिल्मों और बड़े OTT प्रोजेक्ट्स में बिजी रहीं, लेकिन अब वे भारतीय सिनेमा में बड़ा धमाका करने जा रही हैं। खबर है कि वे एसएस राजामौली की अगली बड़ी फिल्म में वापसी कर रही हैं, जिसमें सुपरस्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका निभाएंगे।

Priyanka Chopra

महाकाव्य एक्शन और एडवेंचर

ये फिल्म तेलुगु भाषा की एक महाकाव्य एक्शन एडवेंचर है, जिसे अब तक की सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों में से एक माना जा रहा है। इसका बजट लगभग 1300 करोड़ रुपये का है और 2027 में इसकी रिलीज होने की पूरी उम्मीद है। बता दें, राजामौली ने इस फिल्म की कहानी वी विजयेंद्र प्रसाद और एसएस कांची के साथ मिलकर लिखी है। फिल्म की आधिकारिक कहानी में बताया गया है कि एक शिव भक्त को एक रहस्यमयी प्राचीन वस्तु खोजने के मिशन पर भेजा जाता है, जहां उसे पता चलता है कि उसे एक खतरनाक मास्टरमाइंड ने काम सौंपा है जो पूरी दुनिया पर कब्जा करना चाहता है।

इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी का किरदार निभा रही हैं। उनकी पहली झलक का पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस भव्य प्रोजेक्ट की और फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें, प्रियंका की कमबैक और उनके ग्लोबल लेवल पर काम करने की सफलता निश्चित रूप से भारत के लिए गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *