Veer Savarkar Punyatithi 2026 Quotes, Messages and Images: वीर सावरकर का जन्म 28 मई 1883 को नासिक के भगूर गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम दामोदर पंत सावरकर और माता का नाम राधाबाई था। उनका पूरा नाम विनायक दामोदर सावरकर था। बचपन से ही वे पढ़ाई में तेज और होशियार थे, और छोटी उम्र में ही कुछ कविताएं भी लिखीं। आजादी की लड़ाई में योगदान देने के लिए उन्होंने ‘मित्र मेला’ नाम की एक गुप्त सोसायटी बनाई। पूरा जीवन उन्होंने स्वराज्य की प्राप्ति और देश की आजादी के लिए संघर्ष करते हुए बिताया। वे एक महान क्रांतिकारी, इतिहासकार, समाज सुधारक, विचारक और साहित्यकार थे। 26 फरवरी 1966 को इस महान क्रांतिकारी का निधन हुआ। इसलिए हर साल वीर सावरकर पुण्यतिथि पर लोग उन्हें याद करते हैं और श्रद्धांजलि देते हैं। आज हम इस स्टोरी में उनके कुछ प्रसिद्ध कोट्स के साथ फोटो और संदेश शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप सोशल मीडिया पर साझा कर श्रद्धांजलि दे सकते हैं।
वीर सावरकर के 10 विचार जो बदल सकते हैं आपकी सोच (Veer Savarkar Quotes in Hindi)
- स्वतंत्रता कभी दी नहीं जाती, उसे हमेशा छीनना पड़ता है।
- महान लक्ष्य के लिए किया गया कोई भी बलिदान व्यर्थ नहीं जाता।
- शिक्षित मन स्वतंत्रता के संघर्ष में सबसे बड़ा हथियार है।
- अपने देश की, राष्ट्र की, समाज की स्वतंत्रता हेतु प्रभु से की गई मूक प्रार्थना भी सबसे बड़ी अहिंसा का द्योतक है।
- जो समाज अपने नायकों, शहीदों और योद्धाओं को नहीं पहचानता, वह पतन की ओर अग्रसर होता है।
- कर्तव्य की निष्ठा संकटों को झेलने में, दुख उठाने में और जीवन भर संघर्ष करने में ही समाविष्ट है। यश अपयश तो मात्र योगायोग की बातें हैं।
- बुद्ध, धर्म और संघ हमारे लिए सर्वोच्च सम्मान के पात्र हैं। उनके विजय हमारे हैं, जैसे उनके असफलता भी हमारे हैं।
- कष्ट ही तो वह चाक शक्ति है जो इंसान को कसौटी पर परखती है और उसे आगे बढ़ाती है।
- शांतिपूर्वक तैयारी करो, लेकिन साहसपूर्वक क्रियान्वयन करो-यह संकट के समय हमारा मंत्र होना चाहिए।
- दूसरों का सम्मान करने की शक्ति रखने वालों में ही मैत्री संभव है।
वीर सावरकर पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के लिए संदेश (Veer Savarkar Punyatithi Message in Hindi)
- भारत मां के वीर सपूत, महान क्रांतिकारी और प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन…
- राष्ट्रभक्त, वीर स्वतंत्रता सेनानी एवं महान देशभक्त श्री वीर सावरकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
- स्वतंत्रता संग्राम के अदम्य योद्धा, वीर सावरकर को उनकी पुण्यतिथि पर नमन। उनकी सोच और वीरता हमेशा देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी रहे।
- भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी और प्रखर राष्ट्रवादी विनायक दामोदर सावरकर को उनकी पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि श्रद्धांजलि। उनकी देशभक्ति हमें सदैव मार्गदर्शक बनी रहे।
- वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि। उनकी वीरता और साहस हमारे लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
- भारत मां के अमर सपूत, महान क्रांतिकारी और राष्ट्रभक्त वीर सावरकर को उनकी पुण्यतिथि पर नमन। उनकी कुर्बानी और योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
- महान देशभक्त और स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उनकी अदम्य साहस और त्याग हमेशा प्रेरणा देगा।
- वीर सावरकर, जिन्होंने देशभक्ति और स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित किया, उन्हें उनकी पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन। उनकी वीर गाथाएं हमें सदैव प्रेरित करेंगी।
- भारत मां के वीर सपूत और महान राष्ट्रवादी चिंतक वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर हार्दिक श्रद्धांजलि। उनकी राष्ट्रभक्ति को हमेशा याद रखा जाएगा।
- स्वतंत्रता संग्राम के अद्वितीय योद्धा और महान देशभक्त विनायक दामोदर सावरकर को उनकी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण नमन। उनकी सोच और कर्म हम सभी के लिए प्रेरणा हैं।
- वीर सावरकर, जिन्होंने देशभक्ति और स्वतंत्रता की ज्योति जगाई, उन्हें पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि श्रद्धांजलि। उनकी वीरता और योगदान हमेशा अमर रहेगा।
वीर सावरकर पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के लिए फोटो (Photos to Pay Tribute on Veer Savarkar Punyatithi)






