Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारी गिरावट देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 590 अंक की गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में यह 0.73 फीसदी या 552 अंक की गिरावट के साथ 75,497 पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयर लाल निशान पर और 8 शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.82 फीसदी या 197 अंक की गिरावट के साथ 23,442 पर ट्रेड करता दिखा।
सेंसेक्स के शेयरों का हाल
सेंसेक्स पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी लार्सन एंड टुब्रो में 2.74 फीसदी और टाटा स्टील में 2.66 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, इंडिगो, बीईएल, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटरनल, एचडीएफसी बैंक, मारुति, अडानी पोर्ट्स, एसबीआई, कोटक बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, एक्सिस बैंक, टीसीएस, एशियन पेंट, टाइटन, बजाज फिनसर्व और ट्रेंट के शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, एचयूएल, पावरग्रिड, एयरटेल, आईटीसी, सनफार्मा और रिलायंस के शेयर में तेजी देखने को मिली।

मेटल शेयरों में सबसे अधिक गिरावट
सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक गिरावट निफ्टी मेटल में 2.77 फीसदी देखने को मिली है। इससे अलावा निफ्टी ऑटो में 1.43 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.20 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 1.54 फीसदी और निफ्टी आईटी में 1.29 फीसदी देखने को मिली। वहीं, निफ्टी फार्मा, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर और निफ्टी केमिकल्स के शेयर भी लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। केवल निफ्टी एफएमसीजी में 0.51 फीसदी की तेजी देखने को मिली।


