Share Market: जबरदस्त बढ़त लेकर बंद हुआ मार्केट, 938 अंक उछला सेंसेक्स, लार्ज कैप शेयरों में हुई भारी खरीदारी

Share Market: जबरदस्त बढ़त लेकर बंद हुआ मार्केट, 938 अंक उछला सेंसेक्स, लार्ज कैप शेयरों में हुई भारी खरीदारी

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को जबरदस्त तेजी दर्ज हुई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 1.26 फीसदी या 938 अंक की जबरदस्त बढ़त लेकर 75,502 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 1.11 फीसदी या 257 अंक की भारी बढ़त के साथ 23,408 पर बंद हुआ। हालांकि, बाजार में आज भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था।

सेंसेक्स आज 148 अंक की गिरावट के साथ 74,415 पर खुला था। कारोबारी सत्र के दौरान यह अधिकतम 75,805 अंक तक और न्यूनतम 73,949 अंक तक गया। यानी सेंसेक्स आज दिन के निचले स्तर से 1550 पॉइंट की बढ़त लेकर बंद हुआ है। मार्केट में भारी गिरावट के बाद आकर्षक एंट्री अपॉर्चुनिटी के चलते निवेशकों ने क्वालिटी लार्ज कैप्स में अच्छी खरीदारी की है।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान पर और 7 शेयर लाल निशान पर थे। बीईएल, सनफार्मा, पावरग्रिड, एनटीपीसी, एयरटेल, टीसीएस और एचसीएलटेक के शेयर में गिरावट देखने को मिली। वहीं, सबसे अधिक तेजी अल्ट्राटेक सीमेंट और इटरनल के शेयर में दर्ज हुई। महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, एसबीआई, इंडिगो, एक्सिस बैंक, रिलायंस और अडानी पोर्ट्स के शेयर में भी तेजी दर्ज हुई।

PC: BSE

ऑटो शेयरों में सबसे अधिक उछाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी ऑटो में दर्ज की गई है। इसके बाद निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मेटल, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में सबसे अधिक तेजी दर्ज हुई। इससे इतर सबसे अधिक गिरावट निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.55 फीसदी दर्ज हुई। निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी आईटी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम और निफ्टी केमिकल्स लाल निशान पर बंद हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *