शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद आज पहुंचेंगे काशी:नवरात्रि में मां भगवती का करेगे पूजन, सनातनी पंचांग का होगा विमोचन

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद आज पहुंचेंगे काशी:नवरात्रि में मां भगवती का करेगे पूजन, सनातनी पंचांग का होगा विमोचन

गौ-प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंखनाद’ के पश्चात आज शाम ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ से प्रयागराज होते हुए काशी पहुंचेंगे। इस अवसर पर सनातनी जनता व गौभक्त पुष्पवर्षा एवं जयघोष के साथ शंकराचार्य का भव्य स्वागत-अभिनंदन करेंगे। नवरात्र के दौरान शंकराचार्य के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में विभिन्न आध्यात्मिक अनुष्ठान एवं विशेष पूजन संपन्न किए जाएंगे। शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि काशी आगमन पर श्रीविद्यामठ में भक्तों द्वारा शंकराचार्य जी की चरण-पादुका का पूजन कर उनका स्वागत-वंदन किया जाएगा। इसके साथ ही, चैत्र नवरात्र प्रतिपदा (19 मार्च) को नव संवत्सर उत्सव के अवसर पर शंकराचार्य जी ‘सनातनी पंचांग’ का विमोचन करेंगे। नवरात्र पर्यंत भगवती के विशेष पूजन सहित विविध धार्मिक व मांगलिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। इसी क्रम में नवरात्र के प्रथम दिन ‘प्रातर्मंगलम्’ के 20वें वार्षिकोत्सव पर बटुक विद्यार्थियों द्वारा नव वर्ष के प्रथम सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा तथा बटुकगण विभिन्न सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *