चित्रगुप्त नगर के थानेदार बनाए गए शंकर झा:इंस्पेक्टर थाने में फिर हुई दारोगा की पोस्टिंग, मंजीत ठाकुर को नौबतपुर की जिम्मेदारी

चित्रगुप्त नगर के थानेदार बनाए गए शंकर झा:इंस्पेक्टर थाने में फिर हुई दारोगा की पोस्टिंग, मंजीत ठाकुर को नौबतपुर की जिम्मेदारी

पटना में थाना स्तर पर फेर बदल और पोस्टिंग हुई है। हॉस्टल कांड के बाद विवाद में आए चित्रगुप्त नगर थाने के नए थानेदार शंकर झा बनाए गए हैं। रौशनी कुमारी के निलंबित होने के बाद किसी की पोस्टिंग नहीं हुई थी। इसके अलावा दीदारगंज, धनरूआ, नौबतपुर, नदी थाने में भी फेर बदल हुआ है।

इंस्पेक्टर रैंक के थाने में दारोगा की पोस्टिंग सबसे हैरानी की बात तो ये है कि एकबार फिर से नौबतपुर जैसे इंस्पेक्टर रैंक के थाने में 2019 बैच के दारोगा मंजीत ठाकुर की पोस्टिंग हुई है। जिन्हें लेकर चौक थाने में पटना पुलिस की भारी किरकिरी हुई थी। प्रकाश पर्व के दौरान महिला श्रद्धालु से लूट की वारदात हुई थी। इस घटना के बाद इन्हें चौक थाने से हटा दिया गया था। इन्हें लेकर वरीय अधिकारियों ने पहले कहा कि निलंबित किया गया है। फिर कहा गया कि लाइन क्लोज किया गया है, और इधरे धीरे से DIU में पोस्टिंग कर दी गई। अब नौबतपुर की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। नौबतपुर के निवर्तमान थानाध्यक्ष संजीत कुमार STF में चले गए हैं। धनरूआ के अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार को धनरूआ का थानेदार बनाया गया है। सद्दाम हुसैन को नदी थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दीदारगंज और धनरूआ के निवर्तमान थानेदार रणविजय कुमार और महेश्वर प्रसाद को पुलिस केंद्र बुला लिया गया है। विष्णु कुमार को जेपी सेतू उपर दीघा TOP का प्रभारी बनाया गया है। पटना में थाना स्तर पर फेर बदल और पोस्टिंग हुई है। हॉस्टल कांड के बाद विवाद में आए चित्रगुप्त नगर थाने के नए थानेदार शंकर झा बनाए गए हैं। रौशनी कुमारी के निलंबित होने के बाद किसी की पोस्टिंग नहीं हुई थी। इसके अलावा दीदारगंज, धनरूआ, नौबतपुर, नदी थाने में भी फेर बदल हुआ है।

इंस्पेक्टर रैंक के थाने में दारोगा की पोस्टिंग सबसे हैरानी की बात तो ये है कि एकबार फिर से नौबतपुर जैसे इंस्पेक्टर रैंक के थाने में 2019 बैच के दारोगा मंजीत ठाकुर की पोस्टिंग हुई है। जिन्हें लेकर चौक थाने में पटना पुलिस की भारी किरकिरी हुई थी। प्रकाश पर्व के दौरान महिला श्रद्धालु से लूट की वारदात हुई थी। इस घटना के बाद इन्हें चौक थाने से हटा दिया गया था। इन्हें लेकर वरीय अधिकारियों ने पहले कहा कि निलंबित किया गया है। फिर कहा गया कि लाइन क्लोज किया गया है, और इधरे धीरे से DIU में पोस्टिंग कर दी गई। अब नौबतपुर की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। नौबतपुर के निवर्तमान थानाध्यक्ष संजीत कुमार STF में चले गए हैं। धनरूआ के अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार को धनरूआ का थानेदार बनाया गया है। सद्दाम हुसैन को नदी थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दीदारगंज और धनरूआ के निवर्तमान थानेदार रणविजय कुमार और महेश्वर प्रसाद को पुलिस केंद्र बुला लिया गया है। विष्णु कुमार को जेपी सेतू उपर दीघा TOP का प्रभारी बनाया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *