हिमाचल में मरौर मंदिर से शनि देव की मूर्ति गायब:ग्रामीणों में आक्रोश, आस्था पर चोट, पुलिस से कार्रवाई की मांग

हिमाचल में मरौर मंदिर से शनि देव की मूर्ति गायब:ग्रामीणों में आक्रोश, आस्था पर चोट, पुलिस से कार्रवाई की मांग

हिमाचल प्रदेश के भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मरौर गांव स्थित एक मंदिर से शनि देव की प्रतिमा गायब होने का मामला सामने आया है। यह घटना आज (बुधवार) सुबह उस समय उजागर हुई जब ग्रामीण रोज़ाना की तरह मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। प्रतिमा के गायब होने की खबर फैलते ही गांव में रोष का माहौल बन गया और लोगों ने इसे धार्मिक आस्था पर प्रहार बताया। जानकारी के अनुसार- मरौर गांव में सड़क किनारे बने एक छोटे मंदिर में कुछ वर्ष पहले भगवान शनि देव और हनुमान जी की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। स्थानीय लोग प्रतिदिन सुबह अपने काम पर जाने से पहले मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लेते थे। बुधवार सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि भगवान शनि देव की प्रतिमा वहां से गायब है। हालांकि हनुमान की प्रतिमा अपने स्थान पर लगी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और उन्होंने इस घटना पर गहरी नाराजगी जताई। शनि देव की प्रतिमा चोरी होना निंदनीय मरौर पंचायत में पूर्व वार्ड पंच ने बताया कि यदि प्रतिमा चोरी हुई है तो यह अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक घटना है। उनका कहना है कि असामाजिक तत्व अब धार्मिक स्थलों और भगवान की प्रतिमाओं को भी नहीं छोड़ रहे हैं, जो चिंताजनक है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए: ओम प्रकाश स्थानीय निवासी ओंकार ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को सख्त सजा मिल सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *