सामान लेने पहुंची छात्राओं का शंभू हॉस्टल के बाहर हंगामा:पटना में बोली- 2 फरवरी से एग्जाम, किताब लेने नहीं दे रहे; हम थाने क्यों जाए

सामान लेने पहुंची छात्राओं का शंभू हॉस्टल के बाहर हंगामा:पटना में बोली- 2 फरवरी से एग्जाम, किताब लेने नहीं दे रहे; हम थाने क्यों जाए

पटना में NEET छात्रा की रेप-मौत मामले में SIT एक्शन मोड में आ गई है। रविवार को SIT की टीम प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंची। यहां 2 घंटे तक डॉक्टर्स से पूछताछ की। कुछ डॉक्यूमेंट भी सीज किए गए हैं। इसी बीच शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही छात्राएं अपना सामान और किताब लेने पहुंची, लेकिन उन्हें हॉस्टल के अंदर जाने नहीं दिया है। इसके बाद छात्राएं और उनके परिजनों ने विरोध-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने कहा कि 2 फरवरी से इंटर का एग्जाम है। इसके बाद NEET का एग्जाम है। सारे किताब यहीं पर है। हमलोगों को अपनी किताबें नहीं लेने दिया जा रहा है। बोला जा रहा है थाना जाए। हम थाने क्यों जाए। पहले देखिए छात्राओं और उनके परिजनों के हंगामे की तस्वीरें… जरूरी नोट्स और सामान लेने पहुंची हैं छात्राएं हॉस्टल के बाहर मौजूद छात्राओं का कहना है कि हमारा 2 फरवरी से एग्जाम है। इसके बाद NEET का एग्जाम है। हमारी किताबें और नोट्स यही है, जिसे लेने आई थी। लेकिन हमें हॉस्टल में जाने नहीं दिया जा रहा है। हम परीक्षा की तैयारी कैसे करेंगे। हमारा सारा सामान वापस किया जाए। हमारे नोट्स-बुक्स मिलेंगे तो हम प्रॉपर तरीके से पेपर की तैयारी कर सकेंगे। दूसरी छात्रा ने कहा कि मैं करीब 6 महीने से मैं यहां रह रही थी। घटना वाले दिन मैं मौजूद थी, पर मैंने कुछ नहीं देखा। हॉस्टल में रहने के दौरान शेड्यूल सामान्य था। मैंने कोई गलत या असामान्य गतिविधियां नहीं देखी थी। इस घटना के बाद मैंने हॉस्टल में नहीं रहने का निर्णय लिया है। आज हमलोग अपने नोट्स और बुक लेने आए हैं। लेकिन नहीं लेने दिया जा रहा है। छात्रा की मौत पर पूरे प्रदेश में प्रदर्शन छात्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बिहार में प्रदर्शन हो रहा है। शनिवार को बेगूसराय में NSUI की ओर से प्रदर्शन किया गया। जहानाबाद में भी लोगों ने आक्रोश मार्च निकाला। इसमें कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा, ‘राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुका है। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। इस मामले में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शनिवार को पटना SSP से मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि जिनके साथ गलत हुआ है, उन्हें न्याय मिले। रेपिस्ट से दो घंटे तक लड़ी NEET छात्रा NEET छात्रा की मौत मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, करीब डेढ़ से दो घंटे तक छात्रा दरिंदगी करने वाले से लड़ी थी। मामले में पुलिस ने मृतका का मोबाइल जब्त कर लिया है। मोबाइल में जिन नंबरों पर सबसे अधिक बातचीत हुई है, उनकी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना से एक दिन पहले और घटना के दिन छात्रा ने जिन-जिन लोगों से मोबाइल पर बातचीत की थी, उन सभी नंबरों की पहचान की जा रही है। जांच में कुछ ऐसे नंबर सामने आए हैं, जिन पर सर्वाधिक बातचीत हुई थी। पटना में NEET छात्रा की रेप-मौत मामले में SIT एक्शन मोड में आ गई है। रविवार को SIT की टीम प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंची। यहां 2 घंटे तक डॉक्टर्स से पूछताछ की। कुछ डॉक्यूमेंट भी सीज किए गए हैं। इसी बीच शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही छात्राएं अपना सामान और किताब लेने पहुंची, लेकिन उन्हें हॉस्टल के अंदर जाने नहीं दिया है। इसके बाद छात्राएं और उनके परिजनों ने विरोध-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने कहा कि 2 फरवरी से इंटर का एग्जाम है। इसके बाद NEET का एग्जाम है। सारे किताब यहीं पर है। हमलोगों को अपनी किताबें नहीं लेने दिया जा रहा है। बोला जा रहा है थाना जाए। हम थाने क्यों जाए। पहले देखिए छात्राओं और उनके परिजनों के हंगामे की तस्वीरें… जरूरी नोट्स और सामान लेने पहुंची हैं छात्राएं हॉस्टल के बाहर मौजूद छात्राओं का कहना है कि हमारा 2 फरवरी से एग्जाम है। इसके बाद NEET का एग्जाम है। हमारी किताबें और नोट्स यही है, जिसे लेने आई थी। लेकिन हमें हॉस्टल में जाने नहीं दिया जा रहा है। हम परीक्षा की तैयारी कैसे करेंगे। हमारा सारा सामान वापस किया जाए। हमारे नोट्स-बुक्स मिलेंगे तो हम प्रॉपर तरीके से पेपर की तैयारी कर सकेंगे। दूसरी छात्रा ने कहा कि मैं करीब 6 महीने से मैं यहां रह रही थी। घटना वाले दिन मैं मौजूद थी, पर मैंने कुछ नहीं देखा। हॉस्टल में रहने के दौरान शेड्यूल सामान्य था। मैंने कोई गलत या असामान्य गतिविधियां नहीं देखी थी। इस घटना के बाद मैंने हॉस्टल में नहीं रहने का निर्णय लिया है। आज हमलोग अपने नोट्स और बुक लेने आए हैं। लेकिन नहीं लेने दिया जा रहा है। छात्रा की मौत पर पूरे प्रदेश में प्रदर्शन छात्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बिहार में प्रदर्शन हो रहा है। शनिवार को बेगूसराय में NSUI की ओर से प्रदर्शन किया गया। जहानाबाद में भी लोगों ने आक्रोश मार्च निकाला। इसमें कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा, ‘राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुका है। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। इस मामले में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शनिवार को पटना SSP से मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि जिनके साथ गलत हुआ है, उन्हें न्याय मिले। रेपिस्ट से दो घंटे तक लड़ी NEET छात्रा NEET छात्रा की मौत मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, करीब डेढ़ से दो घंटे तक छात्रा दरिंदगी करने वाले से लड़ी थी। मामले में पुलिस ने मृतका का मोबाइल जब्त कर लिया है। मोबाइल में जिन नंबरों पर सबसे अधिक बातचीत हुई है, उनकी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना से एक दिन पहले और घटना के दिन छात्रा ने जिन-जिन लोगों से मोबाइल पर बातचीत की थी, उन सभी नंबरों की पहचान की जा रही है। जांच में कुछ ऐसे नंबर सामने आए हैं, जिन पर सर्वाधिक बातचीत हुई थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *