औरंगाबाद में अज्ञात वाहन ने शख्त को कुचला, मौत:एनएच-19 क्रॉस करते वक्त हादसा, घर से पैदल गांव की ओर गए थे

औरंगाबाद में अज्ञात वाहन ने शख्त को कुचला, मौत:एनएच-19 क्रॉस करते वक्त हादसा, घर से पैदल गांव की ओर गए थे

औरंगाबाद में सोमवार को एनएच-19 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरा गांव के पास हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने 48 साल के शख्स को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान ओरा पंचायत के सिंघा बिगहा गांव निवासी मदन यादव के रूप में की गई है। सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह मदन यादव अपने घर से पैदल ओरा गांव किसी काम से गए थे। ओरा गांव से अपना काम निपटाकर पैदल वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान नेशनल हाईवे पार करने के दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन कुचलकर निकल गया। घटनास्थल पर ही मदन यादव की मौत हो गई। घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना परिजनों को दी। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव से लिपटकर रोने लगे। मदन यादव के शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां के डॉक्टरों ने नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मुफस्सिल थाना की पुलिस को दी गई। सूचना पर मुफस्सिल थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर परिजनों से जरूरी पूछताछ के बाद पोस्टमॉर्टम कराकर सौंप दिया। अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि ओरा गांव के समीप सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हुई है। फिलहाल शव का पोस्टमॉर्टम कराकर दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। टक्कर मार कर भागने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है। मृतक मदन यादव के दो बेटे नीतीश और गोलू हैं। औरंगाबाद में सोमवार को एनएच-19 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरा गांव के पास हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने 48 साल के शख्स को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान ओरा पंचायत के सिंघा बिगहा गांव निवासी मदन यादव के रूप में की गई है। सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह मदन यादव अपने घर से पैदल ओरा गांव किसी काम से गए थे। ओरा गांव से अपना काम निपटाकर पैदल वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान नेशनल हाईवे पार करने के दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन कुचलकर निकल गया। घटनास्थल पर ही मदन यादव की मौत हो गई। घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना परिजनों को दी। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव से लिपटकर रोने लगे। मदन यादव के शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां के डॉक्टरों ने नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मुफस्सिल थाना की पुलिस को दी गई। सूचना पर मुफस्सिल थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर परिजनों से जरूरी पूछताछ के बाद पोस्टमॉर्टम कराकर सौंप दिया। अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि ओरा गांव के समीप सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हुई है। फिलहाल शव का पोस्टमॉर्टम कराकर दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। टक्कर मार कर भागने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है। मृतक मदन यादव के दो बेटे नीतीश और गोलू हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *