महराजगंज अध्यक्ष ने सिविल लाइन का निरीक्षण किया:नाली निर्माण और सफाई व्यवस्था पर दिए आवश्यक निर्देश

महराजगंज अध्यक्ष ने सिविल लाइन का निरीक्षण किया:नाली निर्माण और सफाई व्यवस्था पर दिए आवश्यक निर्देश

महराजगंज नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने मंगलवार को सिविल लाइन क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने नाली निर्माण कार्य और साफ-सफाई व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। अध्यक्ष ने निर्माण स्थल पर मौजूद अभियंताओं व कर्मचारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली और तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डॉ. मंगल ने बताया कि नगर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाना परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को सभी मार्गों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि क्षेत्रवासियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। अध्यक्ष ने नाली निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की और टीम को कार्य में तेजी लाने को कहा। डॉ. मंगल ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मौके पर उपस्थित लोगों से फीडबैक भी लिया और क्षेत्र की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान सभासद सदरे आलम, कुंदन सिंह, सफाई नायक इंद्राशन, प्रदीप कुमार, आरिफ खान, अंशुमान दुबे सहित वार्ड के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका द्वारा संचालित स्वच्छता अभियान और निर्माण कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नियमित निरीक्षण से क्षेत्र की व्यवस्था में सुधार हो रहा है। डॉ. पुष्पलता मंगल ने कहा कि नगर पालिका परिषद का लक्ष्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाना है। इसके लिए प्रशासन और जनता के सहयोग से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *