यूएस-ईरान जंग से शाहरुख खान की ‘किंग’ को झटका, फिल्म की शूटिंग टली, अब मुंबई में ही करना होगा शूट

यूएस-ईरान जंग से शाहरुख खान की ‘किंग’ को झटका, फिल्म की शूटिंग टली, अब मुंबई में ही करना होगा शूट

Shahrukh Khan Movie King Shooting Cancelled: बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म ‘किंग’ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का दुबई शेड्यूल अचानक रद्द कर दिया गया है। खबरों के मुताबिक, क्षेत्र में बढ़े तनाव और सुरक्षा कारणों को देखते हुए मेकर्स ने ये फैसला लिया है। अब फिल्म की टीम उसी एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग मुंबई में तैयार किए गए भव्य सेट पर करने जा रही है।

यूएस-ईरान जंग के चलते लिया गया फैसला (Shahrukh Khan Movie King Shooting Cancelled)

दरअसल, फिल्म की टीम ने पहले दुबई के रेगिस्तानी इलाकों में एक खास एक्शन सीक्वेंस शूट करने की योजना बनाई थी। इस शेड्यूल में सुहाना खान और अनिल कपूर की अहम भूमिका बताई जा रही थी। लेकिन अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए निर्माताओं ने कलाकारों और तकनीकी टीम की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विदेश शूटिंग का प्लान बदल दिया।

मुंबई में ही शूट किया जाएगा एक्शन सीन

बताया जा रहा है कि मुंबई के विले पार्ले स्थित एक स्टूडियो में खास तौर पर दुबई जैसे माहौल का सेट तैयार किया गया है। इस सेट को फिल्म के पैमाने के अनुरूप डिजाइन किया गया है ताकि दर्शकों को बड़े पर्दे पर वही भव्यता महसूस हो सके जिसकी कल्पना निर्देशक ने की थी। सूत्रों के अनुसार इस एक्शन सीक्वेंस की शुरुआत तेज रफ्तार पीछा करने वाले दृश्य से होगी, जो आगे चलकर दमदार मुकाबले में बदल जाएगा।

फिल्म ‘किंग’ की स्टारकास्ट (Shahrukh Khan Movie King Shooting Cancelled)

फिल्म किंग की खास बात इसका बड़ा स्टारकास्ट भी है। शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान इस फिल्म में नजर आने वाली हैं, जिसे लेकर फैंस के बीच पहले से ही खास उत्साह है। इसके अलावा फिल्म में अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत, सौरभ शुक्ला, अभय वर्मा और राघव जुयाल जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इतने बड़े कलाकारों की मौजूदगी ने फिल्म को साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल कर दिया है।

फिल्म की रिलीज डेट

फिल्म की रिलीज डेट भी पहले ही घोषित की जा चुकी है। किंग को 24 दिसंबर 2026 को क्रिसमस वीकेंड पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है। लंबे समय बाद शाहरुख खान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘डंकी’ साल 2023 में रिलीज हुई थी, जिसके बाद अब दर्शक उनकी अगली बड़ी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *