शहीद उद्यान बनेगा मॉडर्न हब, पढ़ाई व मनोरंजन होगा एक ही छत के नीचे, ₹8.5 करोड़ की लागत से होगा कायाकल्प

शहीद उद्यान बनेगा मॉडर्न हब, पढ़ाई व मनोरंजन होगा एक ही छत के नीचे, ₹8.5 करोड़ की लागत से होगा कायाकल्प

वाराणसी: शहर को साफ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम अलग-अलग तरह के प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में शहर के प्रमुख पार्कों में आधुनिक स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत शहीद उद्यान का कायाकल्प भी अंतिम चरण में पहुंच गया है। नगर निगम की इस परियोजना के तहत करीब 8:30 करोड रुपए की लागत से उद्यान का विकास किया जा रहा है, जिसमें आधुनिक सुविधाओं के साथ डिजिटल लाइब्रेरी भी शामिल है।

नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

शहर को साफ सुंदर और अत्याधुनिक बनाने को लेकर नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शहीद उद्यान का निरीक्षण किया और यहां हो रहे निर्माण कार्यों को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदाई संस्था को निर्देश दिया है कि बाकी बचा कार्य तय समय सीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए और यदि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बरती जाती है, तो संबंधित संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

₹1.5 करोड़ की लागत से बनेगी लाइब्रेरी

नगर आयुक्त ने बताया कि इस उद्यान में बच्चों और युवाओं को ध्यान में रखते हुए 1.5 करोड़ रुपए की लागत से एक हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी, जिसमें विद्यार्थी हरे भरे वातावरण में आधुनिक संसाधनों के साथ पढ़ाई कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस पार्क में मॉर्निंग वॉक करने आने वाले लोगों के लिए एक पाथवे का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही बच्चों के लिए झूले भी लगाए जाएंगे। पूरे परिसर में आधुनिक लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है, ताकि रात में भी पार्क में लोग सुरक्षा का माहौल महसूस कर सकें। इसके साथ ही यहां आने वाले लोग आराम से बैठ सकें, उसके लिए भी आधुनिक बेंच का निर्माण किया जाएगा।

दरअसल, शहीद उद्यान दुश्वारियां से जूझ रहा है और उसमें लोगों के कसरत करने के लिए या छांव में बैठकर आराम करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। इसको लेकर नगर निगम उद्यान को हाईटेक बनाने में जुटा हुआ है। नगर निगम का मानना है कि इस उद्यान को न केवल एक मनोरंजन स्थल बल्कि अध्ययन, स्वास्थ्य और सामाजिक गतिविधियों के लिए एक केंद्र बनाना है। यह परियोजना पूर्ण होने के बाद शहीद उद्यान शहर के प्रमुख आकर्षणों में शामिल होगा और लोगों को स्वच्छ व सुसज्जित सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *