पश्चिम बंगाल में पूर्व टीएमसी नेता हुमांयू कबीर की भाजपा से डील वाले वायरल वीडियो पर शुक्रवार को अमित शाह ने जवाब दिया। शाह कोलकाता में भाजपा का संकल्प पत्र लॉन्च करने पहुंचे थे। इस दौरान प्रेस कांफ्रेंस में उनसे हुमांयु के दावे को लेकर सवाल किया गया। शाह ने जवाब दिया- आप ममता जी की क्षमताओं से अनजान हो। वह ऐसे 2000 वीडियो बनवा सकती हैं। हुमांयू कबीर और भाजपा, नॉर्थ पोल और साउथ पोल की तरह हैं। हम कभी एक साथ नहीं आ सकते। हम उन लोगों के साथ बैठने के बजाय, अगले 20 साल तक विपक्ष में बैठना ज्यादा पसंद करेंगे जो बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाते हैं। हुमांयू कबीर ने पश्चिम बंगाल चुनाव में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) पार्टी बनाई है। हुमायूं का 19 मिनट का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वे बीजेपी नेताओं के साथ ₹1000 करोड़ की डील पर चर्चा कर रहे हैं। हालांकि, भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
शाह बोले- भाजपा और हुमांयु नॉर्थ पोल- साउथ पोल जैसे:बाबरी मस्जिद बनवाने वाले का साथ नहीं देंगे, इसके बजाय विपक्ष में बैठना पंसद


