सेक्स वीडियो मामला…विधायक देवेंद्र यादव ने दिया फोटो-VIDEO सैंपल:कहा- चुनाव से पहले भ्रम फैलाने की कोशिश की गई, नोटिस की जरूरत नहीं, जांच हो

सेक्स वीडियो मामला…विधायक देवेंद्र यादव ने दिया फोटो-VIDEO सैंपल:कहा- चुनाव से पहले भ्रम फैलाने की कोशिश की गई, नोटिस की जरूरत नहीं, जांच हो

छत्तीसगढ़ में वायरल सेक्स वीडियो मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने थाने पहुंचकर अपना फोटो और वीडियो सैंपल दिया है। पुलिस ने इसे रिकॉर्ड में लेकर जांच के लिए सुरक्षित किया है, ताकि वायरल वीडियो की जांच हो सके। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, साल 2023 में विधानसभा चुनाव के दौरान एक MMS वायरल हुआ था। जिसमें एक युवक लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में था। भाजपा ने आरोप लगाते हुए दावा किया था कि वह युवक MLA देवेंद्र यादव है। थाने में शिकायत कर जांच की मांग भी की थी, तब से इस मामले में जांच जारी है। विधायक ने इसे छवि खराब करने के लिए झूठा वीडियो बताया है। MLA बोले- हमने FIR करवाई थी, जांच में देरी शनिवार (11 अप्रैल) को थाने पहुंचने से पहले कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि हमने FIR करवाई थी, जो लगभग 3 साल पहले एक कथित वीडियो वायरल हुआ था, जिससे लोगों के बीच में भ्रम फैलाने का प्रयास किया गया था। इसकी जांच अभी तक पूरी नहीं हुई है। इस मामले में मुझे एक नोटिस आया था, उस सिलसिले में यहां पहुंचा हूं। देवेंद्र यादव ने कहा कि, उन्हें जो नोटिस आया भी था तो बड़ा प्यारा नोटिस आया था। नोटिस में कहा गया था कि 6 तारीख को सुबह 11 बजे आपको यहां पर पहुंचना है और नोटिस पहुंचा हमारे पास 6 तारीख को दोपहर में 1:00 बजे। इस तरीके का नोटिस क्यों भेजते हो? हम तो चाहते हैं इसकी जांच हो जाए, स्पष्टता आ जाए, लोगों के सामने सच आ जाए। विधानसभा चुनाव से पहले वायरल हुआ था वीडियो विधायक ने बताया कि करीब 3 साल पहले विधानसभा चुनाव के दौरान एक कथित वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनके जैसा दिखने वाला व्यक्ति एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहा था। उस समय उन्होंने इसे मॉर्फ्ड वीडियो बताते हुए भिलाई नगर थाने में मामला दर्ज कराया था और जांच की मांग की थी। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय इस वीडियो का इस्तेमाल कर लोगों के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश की गई और उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया गया। अगर किसी अन्य नेता के मामले में सीबीआई जांच हो सकती है, तो उनके मामले में भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। हम हर तरह के सहयोग के लिए तैयार हैं। वायरल वीडियो को लेकर रो पड़े थे विधायक वीडियो वायरल होने के बाद विधायक देवेंद्र यादव मीडिया के सामने रो पड़े थे। उन्होंने कहा था कि वो MMS चार महीने पहले उनके पास आया था। इसको लेकर उन्होंने भिलाई नगर थाने में शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने उस MMS की जांच भी कराई थी, जिसमें यह बताया गया कि एमएमएस में दिख रहा व्यक्ति देवेंद्र यादव नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया था कि विपक्ष के लोगों ने उन्हें बदनाम करने के लिए फर्जी MMS जारी किया है। साथ ही एक फॉरेंसिक रिपोर्ट भी दिखाई जिसमें बताया गया कि वीडियो में दिख रहा शख्स कोई और है। बताया जा रहा है कि, सबसे पहले ये वीडियो हैदराबाद से जारी हुआ था। ………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… भिलाई MMS कांड…देवेंद्र यादव का बयान दर्ज: विधायक ने कहा- 7 महीने से जूझ रहा, राजेश मूणत केस की तरह इसकी भी CBI जांच हो देवेंद्र बोले-मेरे निजी जीवन की हत्या कर रहे भाजपाई:MMS कांड पर फफक कर रो पड़े कांग्रेस MLA, कहा- मानसिक पीड़ा से गुजर रहा परिवार देवेन्द्र यादव के नाम पर सेक्स वीडियो वायरल: जानिए क्या है वायरल वीडियो का सच्चाई

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *