किशनगंज में सेक्स रैकेट, 4 नाबालिग समेत 9 लड़कियां रेस्क्यू:500 मीटर दौड़ाकर पुलिस ने 3 को पकड़ा, SP के निर्देश पर की गई कार्रवाई

किशनगंज में सेक्स रैकेट, 4 नाबालिग समेत 9 लड़कियां रेस्क्यू:500 मीटर दौड़ाकर पुलिस ने 3 को पकड़ा, SP के निर्देश पर की गई कार्रवाई

किशनगंज के खगड़ा में सेक्स रैक्ट में शामिल 9 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है। इनमें 4 लड़कियां नाबालिग है। वहीं कुछ ग्राहक युवकों को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि सेक्स रैक्ट की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर रविवार की शाम छापेमारी की गई। रेस्क्यू की गई लड़कियों को काउंसलिंग के लिए सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। इसके साथ ही कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर की गई है। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें.. पुलिस को देख भागने लगीं लड़कियां
डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत खगड़ा रेड लाइट एरिया में छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में पुलिस ने 9 लड़कियों को रेस्क्यू किया है, जिनमें 4 नाबालिग हैं। कई ग्राहकों और युवकों को भी हिरासत में लिया गया है। डीएसपी ने बताया कि कुछ लड़कियां मौके से पकड़ी गईं। वहीं, कुछ लड़कियां पुलिस को देखती ही भागने लगीं। पुलिस ने 500 मीटर दौड़ाकर तीन लड़कियों को पकड़ा है। तस्करों के नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना
एसडीपीओ मंगलेश कुमार ने बताया कि रेड लाइट एरिया में लंबे समय से अवैध गतिविधियां चल रही थीं। गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की जा रही है, जिससे दलालों और तस्करों के बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खगड़ा इलाके की बदनामी अब खत्म होगी और एक साफ-सुथरा वातावरण बनेगा। किशनगंज के खगड़ा में सेक्स रैक्ट में शामिल 9 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है। इनमें 4 लड़कियां नाबालिग है। वहीं कुछ ग्राहक युवकों को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि सेक्स रैक्ट की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर रविवार की शाम छापेमारी की गई। रेस्क्यू की गई लड़कियों को काउंसलिंग के लिए सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। इसके साथ ही कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर की गई है। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें.. पुलिस को देख भागने लगीं लड़कियां
डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत खगड़ा रेड लाइट एरिया में छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में पुलिस ने 9 लड़कियों को रेस्क्यू किया है, जिनमें 4 नाबालिग हैं। कई ग्राहकों और युवकों को भी हिरासत में लिया गया है। डीएसपी ने बताया कि कुछ लड़कियां मौके से पकड़ी गईं। वहीं, कुछ लड़कियां पुलिस को देखती ही भागने लगीं। पुलिस ने 500 मीटर दौड़ाकर तीन लड़कियों को पकड़ा है। तस्करों के नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना
एसडीपीओ मंगलेश कुमार ने बताया कि रेड लाइट एरिया में लंबे समय से अवैध गतिविधियां चल रही थीं। गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की जा रही है, जिससे दलालों और तस्करों के बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खगड़ा इलाके की बदनामी अब खत्म होगी और एक साफ-सुथरा वातावरण बनेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *