एटा OYO होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़:पुलिस ने तीन सेक्स वर्कर पकड़े, संचालक और रिसेप्शनिस्ट को किया गिरफ्तार

एटा OYO होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़:पुलिस ने तीन सेक्स वर्कर पकड़े, संचालक और रिसेप्शनिस्ट को किया गिरफ्तार

एटा के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र स्थित एक OYO होटल में पुलिस और प्रशासनिक टीम ने शनिवार देर रात छापेमारी कर एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में तीन सेक्स वर्कर, होटल संचालक और एक रिसेप्शनिस्ट को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को होटल में देह व्यापार चलने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल के कमरों से आपत्तिजनक स्थिति में तीन महिलाओं को पकड़ा। मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गईं। गिरफ्तार किए गए होटल संचालक की पहचान भोले पुत्र इंद्रपाल निवासी थाना पिलुआ के रूप में हुई है, जबकि रिसेप्शनिस्ट मनवीर पुत्र सत्यवीर निवासी मगथरा थाना सिद्धपुरा, कासगंज का रहने वाला है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई एटा के एसएसपी इलामारन जी के निर्देश पर की गई। सीओ सिटी कृतिका सिंह, नायब तहसीलदार सतीश कुमार और महिला पुलिस कर्मियों सहित भारी पुलिस बल इस छापेमारी में शामिल था। पुलिस को एटा के कासगंज रोड स्थित क्लासिक होटल (OYO होटल) में देह व्यापार की शिकायतें लगातार मिल रही थीं, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *