जालंधर| वार्ड-84 के अंतर्गत आते गुरु नानक नगर और आसपास के इलाकों के निवासी पिछले कई दिनों से सीवरेज की समस्या के कारण नर्क जैसी जिंदगी जी रहे हैं। पार्षद के अनुसार, सीवरेज डिस्पोजल प्लांट की मोटरें खराब होने की वजह से गंदा और बदबूदार पानी गलियों में जमा हो गया है। इलाका पार्षद नीरज जस्सल ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए उन्होंने कई बार संबंधित जेई और एसडीओ गगन को मोटरें ठीक करवाने के लिए सूचित किया है, लेकिन निगम के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं, एसडीओ गगन ने कहा कि कोई भी मोटर खराब होने की उन्हें जानकारी नहीं है और न ही उन्हें पार्षद द्वारा सूचना दी गई है फिर भी वह वहां अगर समस्या है तो ठीक करवा देंगे । मोहल्ला निवासी प्रिंस चौहान, सुखदेव सिंह, मंजीत सिंह, सुरिंदर सिंह, सोनू, कौशल फौजी, सन्नी, जसदीप सिंह, गुरमुख सिंह और सुरिंदर पाल ने कहा कि समस्या हल न होने पर प्रदर्शन करेंगे। समस्या के बारे में बताते इलाकावासी।


