पूर्णिया में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पछिया हवा और कोहरे के कारण कोल्ड डे जैसी हालात बनी हुई है। ठंड से बिगड़ते हालात को देखते हुए जिले में क्लास 1 से 8 तक के सरकारी और प्राइवेट स्कूल को बंद कर दिया गया है। इसमें प्री स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और कोचिंग संस्थान भी शामिल हैं। साथ ही 8वीं से ऊपर की क्लास टाइमिंग में बदलाव करते हुए सुबह 10 बजे से दोपहर के 3:30 कर दी गई है। डीएम अंशुल कुमार ने स्पष्ट किया है कि ये आदेश 7 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से ठंड को देखते हुए भले ही स्कूली बच्चों को राहत दी गई हो, मगर शिक्षकों के लिए कोई नरमी नहीं बरती गई है। शिक्षक तय समय से स्कूल आएंगे और हाजिरी लगाना भी अनिवार्य होगा। हालांकि प्री बोर्ड या फिर बोर्ड परीक्षा को लेकर संचालित किए जाने वाली विशेष कक्षा के संचालन को इससे मुक्त रखा गया है। सभी सरकारी विद्यालयों के प्रिंसिपल, शिक्षक और स्टाफ को पहले की तरह ही समय पर विद्यालय आना होगा। मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी इससे पहले रविवार को ठंड से लोग ठिठुरते नजर आए। सुबह से ही 10 से 12 किमी. की रफ्तार से बर्फीली पछिया हवाएं चल रही थी। पूरे ही दिन धूप का दीदार नहीं हुआ। ठंड का प्रकोप ऐसा रहा कि लोग घरों में दुबके रहे। ठंड से बचने के लिए अलाव और रूम हीटर का सहारा लेना पड़ा। आगे 48 घंटे तक राहत के आसार नहीं है। ठंड का यलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस खिसक गया। 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है, जबकि न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले शनिवार को हाईएस्ट टेंपरेचर 20.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री रहा। सुबह 8.30 बजे शहर की विजिबिलिटी 60 मीटर दर्ज की गई। शुक्रवार को भी ठंड का असर बरकरार रहा। सुबह से ही ठंड और घने कोहरे ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालांकि दिन में धूप खिली, जिससे लोगों को काफी हद तक राहत मिली। पूर्णिया में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पछिया हवा और कोहरे के कारण कोल्ड डे जैसी हालात बनी हुई है। ठंड से बिगड़ते हालात को देखते हुए जिले में क्लास 1 से 8 तक के सरकारी और प्राइवेट स्कूल को बंद कर दिया गया है। इसमें प्री स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और कोचिंग संस्थान भी शामिल हैं। साथ ही 8वीं से ऊपर की क्लास टाइमिंग में बदलाव करते हुए सुबह 10 बजे से दोपहर के 3:30 कर दी गई है। डीएम अंशुल कुमार ने स्पष्ट किया है कि ये आदेश 7 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से ठंड को देखते हुए भले ही स्कूली बच्चों को राहत दी गई हो, मगर शिक्षकों के लिए कोई नरमी नहीं बरती गई है। शिक्षक तय समय से स्कूल आएंगे और हाजिरी लगाना भी अनिवार्य होगा। हालांकि प्री बोर्ड या फिर बोर्ड परीक्षा को लेकर संचालित किए जाने वाली विशेष कक्षा के संचालन को इससे मुक्त रखा गया है। सभी सरकारी विद्यालयों के प्रिंसिपल, शिक्षक और स्टाफ को पहले की तरह ही समय पर विद्यालय आना होगा। मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी इससे पहले रविवार को ठंड से लोग ठिठुरते नजर आए। सुबह से ही 10 से 12 किमी. की रफ्तार से बर्फीली पछिया हवाएं चल रही थी। पूरे ही दिन धूप का दीदार नहीं हुआ। ठंड का प्रकोप ऐसा रहा कि लोग घरों में दुबके रहे। ठंड से बचने के लिए अलाव और रूम हीटर का सहारा लेना पड़ा। आगे 48 घंटे तक राहत के आसार नहीं है। ठंड का यलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस खिसक गया। 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है, जबकि न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले शनिवार को हाईएस्ट टेंपरेचर 20.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री रहा। सुबह 8.30 बजे शहर की विजिबिलिटी 60 मीटर दर्ज की गई। शुक्रवार को भी ठंड का असर बरकरार रहा। सुबह से ही ठंड और घने कोहरे ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालांकि दिन में धूप खिली, जिससे लोगों को काफी हद तक राहत मिली।


