मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। उत्तर-पश्चिमी दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के बाद ठंडी हवाएं निचले क्षोभमंडल तक पहुंच रही हैं, जिससे 7 जनवरी तक कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर बना रहेगा। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य के आठ जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है। रांची समेत कई इलाकों में कंपकंपाती ठंड सोमवार को रांची में दिनभर धूप खिली रही, लेकिन कनकनी ने लोगों को परेशान किया। शाम ढलते ही शीतलहर का असर और तेज हो गया। रांची का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आसपास के इलाकों में ठंड और ज्यादा रही। मैक्लुस्कीगंज में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और कांके में 5.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार लोहरदगा 3.4 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा। गुमला में अधिकतम तापमान 4.9 डिग्री गिरकर 14.9 डिग्री पर पहुंच गया, वहीं पाकुड़ में 4.4 डिग्री और रांची में 3.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। कोहरे से विजिबिलिटी घटी, उड़ानें रद्द और लेट ठंड के साथ-साथ कोहरे का असर भी बढ़ गया है। रांची और डालटनगंज में विजिबिलिटी घटकर 300 मीटर तक पहुंच गई, जिससे सुबह और देर शाम वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई। देवघर में दृश्यता 650 मीटर और जमशेदपुर में 700 मीटर रिकॉर्ड की गई। खराब मौसम और कमजोर विजिबिलिटी का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा। सोमवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं। इसके अलावा 12 से अधिक विमान 1 से 4 घंटे की देरी से रवाना हुए, जिससे एयरपोर्ट पर यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ठंड को देखते हुए 8 जनवरी तक स्कूल बंद शीतलहर और गिरते तापमान को देखते हुए राज्य के स्कूली शिक्षा विभाग ने एहतियाती कदम उठाया है। नर्सरी से 12वीं तक की सभी कक्षाओं को 8 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है। यह आदेश सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त और अल्पसंख्यक सभी श्रेणी के स्कूलों पर लागू होगा। मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा और गुमला जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। उत्तर-पश्चिमी दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के बाद ठंडी हवाएं निचले क्षोभमंडल तक पहुंच रही हैं, जिससे 7 जनवरी तक कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर बना रहेगा। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य के आठ जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है। रांची समेत कई इलाकों में कंपकंपाती ठंड सोमवार को रांची में दिनभर धूप खिली रही, लेकिन कनकनी ने लोगों को परेशान किया। शाम ढलते ही शीतलहर का असर और तेज हो गया। रांची का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आसपास के इलाकों में ठंड और ज्यादा रही। मैक्लुस्कीगंज में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और कांके में 5.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार लोहरदगा 3.4 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा। गुमला में अधिकतम तापमान 4.9 डिग्री गिरकर 14.9 डिग्री पर पहुंच गया, वहीं पाकुड़ में 4.4 डिग्री और रांची में 3.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। कोहरे से विजिबिलिटी घटी, उड़ानें रद्द और लेट ठंड के साथ-साथ कोहरे का असर भी बढ़ गया है। रांची और डालटनगंज में विजिबिलिटी घटकर 300 मीटर तक पहुंच गई, जिससे सुबह और देर शाम वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई। देवघर में दृश्यता 650 मीटर और जमशेदपुर में 700 मीटर रिकॉर्ड की गई। खराब मौसम और कमजोर विजिबिलिटी का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा। सोमवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं। इसके अलावा 12 से अधिक विमान 1 से 4 घंटे की देरी से रवाना हुए, जिससे एयरपोर्ट पर यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ठंड को देखते हुए 8 जनवरी तक स्कूल बंद शीतलहर और गिरते तापमान को देखते हुए राज्य के स्कूली शिक्षा विभाग ने एहतियाती कदम उठाया है। नर्सरी से 12वीं तक की सभी कक्षाओं को 8 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है। यह आदेश सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त और अल्पसंख्यक सभी श्रेणी के स्कूलों पर लागू होगा। मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा और गुमला जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।


