बिजनौर में भीषण सर्दी का प्रकोप जारी:कोहरे से विजिबिलिटी कम, तापमान गिरने से लोग घरों में कैद

बिजनौर में भीषण सर्दी का प्रकोप जारी:कोहरे से विजिबिलिटी कम, तापमान गिरने से लोग घरों में कैद

बिजनौर में भीषण सर्दी और शीतलहर का प्रकोप जारी है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार गिरते तापमान और घने कोहरे के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। कृषि अनुसंधान केंद्र नगीना के आंकड़ों के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घने कोहरे के कारण दृश्यता (विजिबिलिटी) काफी कम हो गई है, कुछ स्थानों पर यह 30 मीटर से भी कम रह गई। हाईवे और शहर की सड़कें लगभग सूनी नजर आ रही हैं। वाहन चालक आवागमन में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, वहीं लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े और अलाव का सहारा ले रहे हैं। शहर और ग्रामीण क्षेत्र सून अत्यधिक सर्दी के कारण शहर के बाजार और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें भी सूनी पड़ी हैं। पिछले कई दिनों से जिले में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखा गया। बुधवार और गुरुवार को सुबह ठंड रही, हालांकि शहर में कोहरा कम था। राजमार्गों पर कोहरे के कारण वाहनों की गति धीमी रही। शुक्रवार और शनिवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा, दोपहर में धूप निकली लेकिन शाम होते-होते सर्दी फिर बढ़ गई। रविवार और सोमवार को भी सुबह से शाम तक शीतलहर का असर बना रहा। दोपहर में थोड़ी धूप निकली, लेकिन लोगों को खास राहत नहीं मिली। मंगलवार की सुबह भी घना कोहरा छाया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगीना मौसम रिकॉर्ड कृषि अनुसंधान केंद्र नगीना द्वारा दर्ज तापमान:

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *