सेवा अवतार: सिंधिया स्वास्थ्य मिशन ने बनाया इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में नाम

सेवा अवतार: सिंधिया स्वास्थ्य मिशन ने बनाया इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में नाम

अशोकनगर | नर सेवा ही नारायण सेवा का संकल्प अब एक ऐतिहासिक कीर्तिमान बन चुका है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मार्गदर्शन में शिवपुरी की धरा पर आयोजित ‘श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन’ के मेगा मेडिकल कैंप को इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स ने आधिकारिक मान्यता दी है। इसे एक ही स्थान पर सबसे बड़ा नि:शुल्क मल्टी-स्पेशियलिटी कैंप घोषित किया गया है। 17 से 24 मार्च 2026 तक चले इस शिविर में रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन और मप्र शासन के सहयोग से सेवा का महाकुंभ जुटा। शिविर की सबसे बड़ी उपलब्धि नि:शुल्क हाई-टेक रोबोटिक सर्जरी रही, जिसने चिकित्सा जगत को चौंका दिया। एक ही छत के नीचे नेत्र, दंत, हड्डी से लेकर जटिल रोगों का विशेषज्ञों द्वारा परामर्श। गांव के गरीब मरीजों को भी रोबोटिक सर्जरी और अत्याधुनिक जांचों का लाभ मिला। देशभर के विशेषज्ञ डॉक्टरों और स्वयंसेवकों का 24 घंटे का समर्पण। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि यह रिकॉर्ड आंकड़ों का नहीं, बल्कि सेवा भावना की जीत है। हमारा लक्ष्य है कि कोई भी जरूरतमंद बेहतर इलाज से वंचित न रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *