भास्कर न्यूज | सरायकेला जिले में क्षय रोग उन्मूलन की दिशा में उल्लेखनीय सफलता दर्ज की गई है। पिछले एक वर्ष के भीतर सरायकेला-खरसावां जिले की कुल 28 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है, जो स्वास्थ्य विभाग और ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। इस अभियान के तहत पंचायतों को सिल्वर व ब्रॉन्ज श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। सिल्वर कैटेगरी में नीमडीह प्रखंड के झिमड़ी एवं झिमड़ी तथा गम्हरिया प्रखंड के जयकान पंचायत को शामिल किया गया है, जहां टीबी उन्मूलन के लिए विशेष प्रयास कर उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए गए। वहीं ब्रॉन्ज कैटेगरी में 25 पंचायतों को स्थान मिला है। इनमें राजनगर प्रखंड के केडुमरडीहा, धुरीपदा एवं बड़ा सिजुलता, सरायकेला प्रखंड के कमलपुर एवं ऊपर दुगनी, गम्हरिया प्रखंड के नारायणपुर, चामरू, नवागढ़ एवं दुग्धा, चांडिल प्रखंड के आसानबनी एवं हेंसाकोचा, नीमडीह प्रखंड के बाडेदा, बीरासी सिरुम, हेवन, लाकरी, ओडिया, परगाना, लुपुंगडीह एवं चींगरा पारकीडीह तथा ईचागढ़ प्रखंड के ईचागढ़, लेपाटांड, लेटेमदा, सीतू, तीरुलडीह-1 एवं तूता पंचायत शामिल हैं। मंगलवार को जिला समाहरणालय के सभा कक्ष में स्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्ल्ड टीबी डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह, जिला टीबी पदाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण चौधरी, डीपीएम विनय कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे। इस अवसर पर उपायुक्त द्वारा टीबी मुक्त घोषित सभी 28 पंचायतों के मुखिया को सम्मानित किया गया। सिल्वर कैटेगरी के तीन पंचायतों के मुखिया को गांधी जी का सिल्वर मोमेंटो तथा ब्रॉन्ज कैटेगरी के 25 पंचायतों के मुखिया को गांधी जी के ब्रॉन्ज निर्मित मोमेंटो प्रदान किया गया।कार्यक्रम में टीबी उन्मूलन को लेकर जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सभी पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया गया कि वह सहयोग करें और गोल्ड कैटेगरी में अपने पंचायत को लाने का प्रयास करें। भास्कर न्यूज | सरायकेला जिले में क्षय रोग उन्मूलन की दिशा में उल्लेखनीय सफलता दर्ज की गई है। पिछले एक वर्ष के भीतर सरायकेला-खरसावां जिले की कुल 28 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है, जो स्वास्थ्य विभाग और ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। इस अभियान के तहत पंचायतों को सिल्वर व ब्रॉन्ज श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। सिल्वर कैटेगरी में नीमडीह प्रखंड के झिमड़ी एवं झिमड़ी तथा गम्हरिया प्रखंड के जयकान पंचायत को शामिल किया गया है, जहां टीबी उन्मूलन के लिए विशेष प्रयास कर उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए गए। वहीं ब्रॉन्ज कैटेगरी में 25 पंचायतों को स्थान मिला है। इनमें राजनगर प्रखंड के केडुमरडीहा, धुरीपदा एवं बड़ा सिजुलता, सरायकेला प्रखंड के कमलपुर एवं ऊपर दुगनी, गम्हरिया प्रखंड के नारायणपुर, चामरू, नवागढ़ एवं दुग्धा, चांडिल प्रखंड के आसानबनी एवं हेंसाकोचा, नीमडीह प्रखंड के बाडेदा, बीरासी सिरुम, हेवन, लाकरी, ओडिया, परगाना, लुपुंगडीह एवं चींगरा पारकीडीह तथा ईचागढ़ प्रखंड के ईचागढ़, लेपाटांड, लेटेमदा, सीतू, तीरुलडीह-1 एवं तूता पंचायत शामिल हैं। मंगलवार को जिला समाहरणालय के सभा कक्ष में स्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्ल्ड टीबी डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह, जिला टीबी पदाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण चौधरी, डीपीएम विनय कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे। इस अवसर पर उपायुक्त द्वारा टीबी मुक्त घोषित सभी 28 पंचायतों के मुखिया को सम्मानित किया गया। सिल्वर कैटेगरी के तीन पंचायतों के मुखिया को गांधी जी का सिल्वर मोमेंटो तथा ब्रॉन्ज कैटेगरी के 25 पंचायतों के मुखिया को गांधी जी के ब्रॉन्ज निर्मित मोमेंटो प्रदान किया गया।कार्यक्रम में टीबी उन्मूलन को लेकर जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सभी पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया गया कि वह सहयोग करें और गोल्ड कैटेगरी में अपने पंचायत को लाने का प्रयास करें।


