सागर से 144 तीर्थयात्रियों को माघ मेला प्रयागराज भेजा:रामसरोज समूह ने जरुरतमंदों को नि:शुल्क टिकट और जरूरत की सामग्री बांटी

सागर से 144 तीर्थयात्रियों को माघ मेला प्रयागराज भेजा:रामसरोज समूह ने जरुरतमंदों को नि:शुल्क टिकट और जरूरत की सामग्री बांटी

सागर में रामसरोज समूह ने माता-पिता की स्मृति में तीर्थ दर्शन संकल्प के तहत तीर्थ यात्रियों को प्रयागराज में त्रिवेणी संगम के तट पर लगने वाले माघ मेले में भेजा है। समूह जिले के ऐसे जरूरतमंद लोग जो स्वयं के व्यय या किसी परिस्थितवस तीर्थ यात्रा पर नहीं जा पाते, ऐसे लोगों को पिछले तीन वर्षों से तीर्थ यात्रा करा रहा है। चौथे वर्ष में प्रवेश करने पर प्रयागराज त्रिवेणी संगम के तट पर लगने वाले माघ मेला में 144 यात्रियों को समूह ने तीर्थयात्रा पर भेजने का निर्णय लिया है। जिसको लेकर उन्होंने तीर्थयात्रियों को टिकट और सहयोग राशि का वितरण किया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ के मौके पर रामसरोज समूह के सदस्यों ने शॉल श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक वरिष्ठ चिकित्सक जीएस चौबे ने कहा कि निस्वार्थ सेवा और समाज उत्थान के प्रति रामसरोज समूह का समर्पण हर व्यक्ति के लिए एक प्रेरणा है। समाजसेवी शैलेश केसरवानी ने कहा कि मानव सेवा का अर्थ केवल भौतिक सहायता नहीं, बल्कि जरुरतमंदरों की मदद करना, दूसरों के चेहरों पर खुशी लाना है जो कि ईश्वर की सेवा के समान है। समाजसेवी अखिलेश मोनी केसरवानी ने कहा कि जरुरतमंदों, गरीबों और असहायों की मदद करना ही सबसे बड़ी पूजा है जो कर्मकांडों से कहीं बढ़कर है। आज रामसरोज समूह द्वारा तीर्थ दर्शन संकल्प को जारी रखते हुए तीर्थ यात्रियों को माघ माह में त्रिवेणी संगम प्रयागराज स्नान करने भेज रहा है। इस दौरान समाजसेवी संजीव केसरवानी, बबीता केसरवानी, गीता केसरवानी, भारती केसरवानी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद्र जैन, कैंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन मालथौन, सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद जड़िया, केशरवानी समाज के जिला अध्यक्ष सुरेश केसरवानी, विकास राहुल केसरवानी, अथर्व केसरवानी, अमित टिंकू केसरवानी, सुरेंद्र तिवारी, विशाल तोमर, योगेन्द्र गौर, रानू यादव, शिवम रायकवार समेत अन्य मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *