सेंसेक्स 2600 अंक चढ़कर 77,200 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 750 अंक ऊपर; ऑटो, रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

सेंसेक्स 2600 अंक चढ़कर 77,200 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 750 अंक ऊपर; ऑटो, रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्ते के सीजफायर के ऐलान के बाद आज यानी बुधवार 8 अप्रैल को शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स 2600 अंक (3.50%) चढ़कर 77,200 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 750 अंक (3.24%) ऊपर है, ये 23,900 पर पहुंच गया है। आज ऑटो, रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में ज्यादा खरीदारी है। निफ्टी का ऑटो और रियल्टी इंडेक्स करीब 5% ऊपर है। सरकारी बैंकों के इंडेक्स भी 3% से ज्यादा तेजी है। FMCG और ऑयल एंड गैस इंडेक्स 2% से ज्यादा ऊपर है। 2 हफ्ते का सीजफायर बाजार में तेजी की वजह अमेरिका और ईरान के बीच 40 दिन से जारी जंग पर 2 हफ्ते के लिए ब्रेक लग गया है। दोनों देशों ने पाकिस्तान-चीन की मध्यस्थता के बाद इस सीजफायर पर सहमति जताई है। समझौते के तहत अमेरिका, इजराइल और ईरान एक-दूसरे पर हमले रोकेंगे, साथ ही ईरानी सेना की मदद से होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को तबाह करने की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर होर्मुज स्ट्रेट से रास्ता नहीं मिला तो वह ईरान की पूरी सभ्यता खत्म कर देंगे। एशियाई बाजार में भी तेजी अमेरिकी बाजार में 7 अप्रैल को मिला जुला कारोबार क्रूड 13% गिरकर 95 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा आज कच्चा तेल 13% नीचे है। ये 95 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। 28 फरवरी को ईरान जंग शुरू होने से पहले कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास थे। फिर से बढ़कर 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गए थे कल 510 अंक चढ़कर बंद हुआ था सेंसेक्स शेयर बाजार में कल 7 अप्रैल को लगातार चौथे दिन बढ़त रही थी। सेंसेक्स 510 अंक चढ़कर 74,617 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 155 अंक की तेजी रही, ये 23,124 पर बंद हुआ। आज IT, मेटल और रियल्टी शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *