सेंसेक्स में 400 अंक की तेजी:75,900 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी 150 अंक चढ़ा; मेटल और ऑटो शेयर्स में बढ़त

सेंसेक्स में 400 अंक की तेजी:75,900 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी 150 अंक चढ़ा; मेटल और ऑटो शेयर्स में बढ़त

शेयर बाजार में आज यानी 17 मार्च को बढ़त देखने को मिल रहा है। सेंसेंक्स करीब 400 अंक की तेजी के साथ 75,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 150 अंक की तेजी है, ये 23,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज मेटल, एनर्जी, बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में बढ़त है। एशियाई बाजार अपडेट GSP क्रॉप साइंस के IPO में निवेश का मौका एग्रोकेमिकल कंपनी GSP क्रॉप साइंस का IPO 16 मार्च से ओपन हो चुका है। इसमें आम निवेशक 18 मार्च तक पैसा लगा सकेंगे। कंपनी इस मेनलाइन इश्यू के जरिए ₹400 करोड़ जुटाना चाहती है। इसमें मिनिमम 14,720 रुपए लगाने होंगे। अमेरिकी बाजार में 16 मार्च को गिरावट रही कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल यानी 16 मार्च को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 938 अंक की तेजी के साथ 75,502 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 257 अंक की तेजी रही, ये 23,408 के स्तर पर बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *