सेंसेक्स 1800 अंक चढ़कर 73,800 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में भी 550 अंक की तेजी; ऑटो, IT और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

सेंसेक्स 1800 अंक चढ़कर 73,800 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में भी 550 अंक की तेजी; ऑटो, IT और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

शेयर बाजार में आज यानी 1 अप्रैल को बढ़त है। सेंसेक्स 1800 अंक (2.60%) की तेजी के साथ 73,800 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 550 अंक (2.50%) की बढ़त है, ये 22,900 पर कारोबार कर रहा है। आज ऑटो, IT, मेटल और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है। बाजार में तेजी के 2 मुख्य कारण एशियाई बाजार में भी तेजी अमेरिकी बाजार में 31 मार्च को रही बढ़त क्रूड 1% बढ़कर 105 डॉलर प्रति बैरल पर आया आज कच्चे तेल के दाम में 1% की तेजी है, ये बढ़कर 105 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। 28 फरवरी को ईरान जंग शुरू होने से पहले कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास थे। 30 मार्च को बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले 30 मार्च को सेंसेक्स करीब 1636 अंक (2.22%) की गिरावट के साथ 71,948 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 488 अंक (2.14%) की गिरावट रही, ये 22,331 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं कल यानी 31 मार्च को महावीर जयंती की छुट्‌टी के चलते शेयर बाजार बंद था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *