Sensex में 500 अंकों का उछाल, US Dollar के मुकाबले Indian Rupee भी हुआ मजबूत

Sensex में 500 अंकों का उछाल, US Dollar के मुकाबले Indian Rupee भी हुआ मजबूत

रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे की बढ़त के साथ 90.89 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। कमजोर अमेरिकी डॉलर और घरेलू शेयर बाजारों की मजबूत शुरुआत से घरेलू मुद्रा को बल मिला।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी निवेशकों की निकासी ने हालांकि स्थानीय मुद्रा में तेज वृद्धि को सीमित कर दिया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.94 पर खुला। फिर चढ़कर 90.89 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को सीमित दायरे में कारोबार हुआ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.95 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.77 पर रहा।
घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 558.79 अंक की बढ़त के साथ 82,784.71 अंक पर जबकि निफ्टी 157.05 अंक चढ़कर 25,581.70 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.74 डॉलर प्रति बैरल रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 102.53 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *