सेंसेक्स 150 अंक चढ़कर 85,350 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 50 अंक ऊपर 26,200 के करीब; ऑटो और मेटल शेयरों में तेजी

सेंसेक्स 150 अंक चढ़कर 85,350 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 50 अंक ऊपर 26,200 के करीब; ऑटो और मेटल शेयरों में तेजी

साल के पहले दिन आज यानी गुरुवार 1 जनवरी 2026 को शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स 150 अंक चढ़कर 85,350 के ऊपर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक की तेजी है, ये 26,170 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में तेजी है। निफ्टी के 50 में से 26 शेयर्स चढ़े हैं। NSE के मीडिया, ऑटो और मेटल शेयरों में तेजी है। FMCG, फार्मा और बैंकिंग शेयरों में गिरावट है। घरेलू निवेशकों ने ₹6,160 करोड़ के शेयर्स खरीदे कल 546 अंक चढ़कर बंद हुआ था बाजार साल के आखिरी दिन यानी आज, 31 दिसंबर को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 546 अंक चढ़कर 85,221 पर बंद हुआ। निफ्टी में 191 अंक की तेजी रही, ये 26,130 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 44 चढ़कर बंद हुए। आज बैंकिंग, मेटल, एनर्जी और FMCG शेयर्स में ज्यादा बढ़त रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *