हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार, 27 अक्टूबर को सेंसेक्स 450 अंक ऊपर 84,650 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 150 अंक की तेजी है, ये 25,950 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी है। टाटा स्टील, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल (TMPV), एयरटेल और रिलायंस के शेयरों में तेजी है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और इंफोसिस नीचे हैं। निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में तेजी है। NSE के बैंकिंग और रियल्टी इंडेक्स करीब 2% चढ़कर कारोबार कर रहे हैं। FMCG में मामूली गिरावट है। ग्लोबल मार्केट में तेजी 24 अक्टूबर को FIIs ने 622 करोड़ के शेयर्स खरीदे शुक्रवार को 345 अंक गिरकर बंद हुआ था बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 24 अक्टूबर को सेंसेक्स 345 अंक गिरकर 84,212 पर बंद हुआ। निफ्टी में 97 अंक की गिरावट रही, ये 25,795 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में गिरावट रही। हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक, अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में 3.5% तक की गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में 34 गिरे। NSE के FMCG, बैंकिंग, फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर सबसे ज्यादा गिरे। मेटल और रियल्टी शेयरों में तेजी रही।
सेंसेक्स 450 अंक ऊपर 84,650 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 150 अंक चढ़ा; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में ज्यादा खरीदारी


