शेयर बाजार में आज यानी, मंगलवार 27 जनवरी को शुरुआती गिरावट के बाद रिकवरी है। सेंसेक्स अपने दिन के निचले स्तर से करीब 700 अंक सुधरकर 81,800 के पार निकल गया है। वहीं, निफ्टी में भी 180 अंकों से ज्यादा का सुधार है। यह 25,100 के करीब कारोबार कर रहा है। बाजार में इस बढ़त को मेटल, आईटी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों से सपोर्ट मिल रहा है। ग्लोबल मार्केट में तेजी 23 जनवरी को विदेशी निवेशकों ने ₹3,191 करोड़ के शेयर्स बेचे शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट शेयर मार्केट में शुक्रवार 23 जनवरी को गिरावट रही थी। सेंसेक्स 770 अंक गिरकर 81,538 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में 241 अंक की गिरावट रही, ये 25,048 पर बंद हुआ था।
निचले स्तर से 700 अंक सुधरा सेंसेक्स, 81,800 पर पहुंचा:निफ्टी 25,100 के पार निकला; मेटल, आईटी और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी


