शेयर बाजार में आज यानी 19 फरवरी को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 500 अंक की गिरावट के साथ 83,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 150 अंक की गिरावट है, ये 25,700 पर कारोबार कर रहा है। एनर्जी, ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में गिरावट है। वहीं IT और फार्मा शेयर्स में बढ़त है। ग्लोबल मार्केट में बढ़त अमेरिकी बाजार में 18 फरवरी को मिला-जुला कारोबार क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी का IPO 23 फरवरी से ओपन होगा
रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस अपना इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 23 फरवरी को खुलेगा। निवेशक 25 फरवरी तक इसमें बोली लगा सकेंगे। कंपनी इस IPO के जरिए 3,100 रुपए जुटाना चाहती है। कंपनी इस इश्यू के जरिए फ्रेश शेयर और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों लेकर आ रही है।
विदेशी निवेशकों ने 1,154 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे कल बाजार में रही थी बढ़त
इससे पहले कल यानी 18 फरवरी को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 283 अंक की तेजी के साथ 83,734 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 94 अंक की बढ़त है, ये 25,819 पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स में 500 अंक से ज्यादा की गिरावट:83,250 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 150 अंक लुढ़का; एनर्जी और बैंकिंग शेयर्स में बिकवाली


