भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार 12 जनवरी को गिरावट है। सेंसेक्स 300 अंक की गिरावट के साथ 83,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट है। यह 25,600 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। आज के कारोबार में रियल्टी, मीडिया और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दिख रही है। निफ्टी का मीडिया इंडेक्स 1.43% नीचे ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और 5 में गिरावट है। ग्लोबल मार्केट में तेजी भारत कोकिंग कोल का आईपीओ का दूसरा दिन मेनलाइन सेगमेंट में ‘भारत कोकिंग कोल’ (BCCL) का आईपीओ में अप्लाई करने का आज दूसरा दिन है। कंपनी ने इसका प्राइस बैंड ₹21 से ₹23 प्रति शेयर तय किया है। निवेशक कम से कम 600 शेयरों के एक लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए ऊपरी स्तर पर ₹13,800 निवेश करने होंगे। यह इश्यू 13 जनवरी तक खुला रहेगा। विदेशी निवेशकों ने ₹3,769 करोड़ के शेयर बेचे शुक्रवार को बाजार में गिरावट रही थी भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 9 जनवरी को गिरावट रही। सेंसेक्स 605 अंक या 0.72% की गिरावट के साथ 83,5576 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 193 अंक (0.75%) की गिरावट रही। यह 25,683 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की गिरावट:83,300 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक फिसला; मीडिया और ऑटो शेयर में बिकवाली


