शेयर बाजार में आज यानी 13 फरवरी को गिरावट रही। सेंसेक्स 800 अंक नीचे 82,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 250 अंक की गिरावट है, ये 25,550 पर आ गया है। इंफोसिस, टीसीएस जैसे आईटी शेयर 6% तक टूटे हैं। मेटल और रियल्टी शेयरों में भी आज गिरावट है। निफ्टी मेटल और रियल्टी इंडेक्स दोनों 3% से ज्यादा टूटे हैं। हिंडाल्को, VEDL और नेशनल एल्युमिनियम जैसे शेयर करीब 5% गिरे हैं। प्रेस्टीज, गोदरेज प्रॉपर्टीज और डीएलएफ भी करीब 5% नीचे हैं। अमेरिका में AI के डर से बिकवाली, भारतीय बाजार पर भी असर अमेरिका में AI से जुड़ी चिंताएं बढ़ गई हैं। लोग डर रहे हैं कि नए AI टूल्स पारंपरिक IT सर्विसेज के बिजनेस को प्रभावित कर सकती हैं। इस वजह से अमेरिका में AI स्टॉक्स में बिकवाली दिखी। अमेरिकी बाजार में गिरावट का असर भारत के IT सेक्टर पर भी है, क्योंकि ये कंपनियां US क्लाइंट्स से सबसे ज्यादा कमाती हैं। आईटी शेयरों के गिरने से पूरा बाजार दबाव में हे। अमेरिकी बाजार में 2% तक गिरावट रही एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार विदेशी निवेशकों ने 108 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे सेंसेक्स 559 अंक गिरकर 83,675 पर बंद हुआ था शेयर बाजार में कल यानी 12 फरवरी को भी गिरावट रही थी। सेंसेक्स 558 अंक नीचे 83,675 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 147 अंक की गिरावट रही, ये 25,807 पर बंद हुआ। आईटी, मीडिया और रियल्टी शेयरों में ज्यादा बिकवाली रही। निफ्टी IT इंडेक्स 5.51% नीचे बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट रही।
सेंसेक्स 800 अंक नीचे 82,850 के स्तर पर आया:निफ्टी में भी 250 अंकों की गिरावट; इंफोसिस, टीसीएस जैसे आईटी शेयर 6% तक टूटे


